
Aaj ka Rashifal, 07 April 2025 : इन राशि जातकों पर बनी रहेगी महादेव की कृपा, जानें अपना आज का राशिफल
-
Renuka
- April 7, 2025
Aaj ka Rashifal, 07 April 2025 : 07 अप्रैल, दिन सोमवार, सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। इसके अलावा व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें। अपनी योजनाओं को सही समय पर लागू करने के लिए धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि
आज वृषभ के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहने वाला है। इसी के साथ मन में अशांति हो सकती है, लेकिन बिजनेस में कोई बड़ा मौका आपके सामने आ सकता है। आज के दिन आपको इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी, ताकि किसी भी तरह की बहस से बच सकें। वहीं मानसिक शांति बनाए रखें और अपने दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से करें।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा और सेहत के मामले में बाहर का खाना खाने से बचें क्योंकि इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। साथ ही आपका धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जो आपको मानसिक शांति और सुख देगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा, वहीं आप जिस काम को पिछले कुछ समय से करने की कोशिश कर रहे थे, वह अब पूरा होगा। वहीं परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जो आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलावों का है।
सिंह राशि
आज के दिन इन राशि के लोगों आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि इस समय वाणी पर संयम रखना बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं किसी विवाद का सामना हो सकता है और आप पर झूठा आरोप भी लगाया जा सकता है, जिससे तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा इष्टदेव का ध्यान करें और शांति बनाए रखें ताकि इन समस्याओं से पार पा सकें।
कन्या राशि
आज का दिन आपको अपने किसी परिजन से विवाद का सामना हो सकता है। वहीं बिजनेस में आपके पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। सेहत का भी ध्यान रखें, क्योंकि खानपान में लापरवाही से पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं परिवार के सदस्य के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे और यह आपके रिश्तों को मजबूत करेगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभकारी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा ।
वृश्चिक राशि
आज का दिन इस राशि वालों के लिए सफलता से भरा रहेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें सफलता मिल सकती है और आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं, और आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
धनु राशि
धनु रायसि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत को लेकर चिंताओं से भरा रहने वाला है, और मन में कुछ आशंका भी बनी रह सकती है। साथ ही आज आपको सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। इसके अलावा नए काम के रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
मकर राशि
आज का दिन इस राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है, वहीं सेहत में गिरावट हो सकती है, और परिवार में किसी अप्रिय समाचार का सामना भी हो सकता है। इसके अलावा व्यापार में भी हानि हो सकती है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। साथ ही परिवार और रिश्तेदारों से सपोर्ट की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए इस समय उनके साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा और आपको कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है, और जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े थे, वे अब पूरे होंगे। वहीं मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक रूप से सहायता मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए खुशहाली से भरा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वहीं नए वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं, जो आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएंगे। नए कार्यों की शुरुआत भी हो सकती है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (897)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (393)
- खेल (259)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (183)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..