Dark Mode
  • day 00 month 0000
Today's Weather Update : जानें देशभर में आज के मौसम का हाल, आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Today's Weather Update : जानें देशभर में आज के मौसम का हाल, आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update :  दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी तक नहीं पड़ी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम समान रूप से बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड का असर धीरे-धीरे महसूस हो रहा है।


देशभर में ठंड ने दी दस्तक
दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड ने तो अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है, लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी तक नहीं आई है। सुबह और शाम के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं आई है, जिससे कभी-कभी पंखा चलाना जरूरी हो जाता है। हालांकि, कई राज्यों में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने लगा है। न्यूनतम तापमान अब भी 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में जरूर ठंड में कुछ बढ़ोतरी हुई है। अब जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।


दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम कुछ ऐसा रहेगा कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान आज साफ रहेगा, लेकिन शाम के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। यदि 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक का अनुमान देखा जाए तो अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में धुंध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन एक राहत की बात यह है कि प्रदूषण में कुछ कमी आई है।


अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि यहां ठंड ने तो दस्तक दे दी है, लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी दूर है। हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री तक जा सकता है। इसके साथ ही यूपी और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज का मौसम सामान्य रहेगा और मौसम साफ रहेगा।


पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल ?
पहाड़ी राज्यों में खासकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि शहरी इलाकों में यह 20 डिग्री तक हो सकता है। वहीं उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा और कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। अन्य इलाकों में भी न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम साफ है। यहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक गिर चुका है, और इस तरह का मौसम आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।


आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के मौसम में भी बदलाव सामने आया है जिसको लेकर मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?