Dark Mode
  • day 00 month 0000
ISRO ने की नई तारीख की घोषणा, शुभांशु शुक्ला जल्द अंतरिक्ष यात्रा पर जाने को तैयार

ISRO ने की नई तारीख की घोषणा, शुभांशु शुक्ला जल्द अंतरिक्ष यात्रा पर जाने को तैयार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय वायुसेना के पायलट शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के अंतरिक्ष मिशन 2025 जाने की नई तारीख की घोषणा की है। Axiom Space और SpaceX के बीच हाल ही में एक बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिए गए।

 

बैठक में यह पुष्टि हुई कि फाल्कन 9 रॉकेट में हुई लिक्विड ऑक्सीजन लीक की समस्या को ठीक कर लिया गया है। ISRO लॉन्च डेट अनाउंसमेंट में Ax-04 मिशन के लिए नई तारीख 19 जून 2025 तय की गई है।

 

मिशन Ax-04 को फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस यात्रा में शुभांशु शुक्ला के अतिरिक्त कुछ अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। शुभांशु शुक्ला भारत के पहले गगनयात्री होंगे, जो इस मिशन के जरिए अंतरिक्ष में जाएंगे।

 

पिछले हफ्ते, 10 जून 2025 को Axiom-4 मिशन की शुरुआत में अड़चन आ गई थी, क्योंकि फाल्कन 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक मिला था। यह लीक रॉकेट के बूस्टर में पाया गया था। 

 

Axiom Space ने कहा कि वे NASA के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकाल रहे हैं। यह जांच मिशन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अभी तक कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन सावधानी बरती जा रही है। 

अब महत्वपूर्ण बैठक के बाद इस मिशन को हरी झंडी दिखाई गई है। यह भारत के लिए गर्व की बात होगी कि राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष पर नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?