Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिल्ली का रास्ता काटना क्या वाकई में होता है अशुभ, क्या है मान्यता के पीछे की सच्चाई और कब शुभता का प्रतीक होती है बिल्ली ?

बिल्ली का रास्ता काटना क्या वाकई में होता है अशुभ, क्या है मान्यता के पीछे की सच्चाई और कब शुभता का प्रतीक होती है बिल्ली ?

ऐसा माना जाता है कि बिल्ली को पूर्वानुमान हो जाता है, जिससे बिल्ली भविष्य में घटित होने वाली समस्याओं को जानकर पहले ही कुछ विशेष संकेत देने लगती हैं। आमतौर पर जब आप घर से बहार निकलते हैं और बिल्ली आपका रास्ता काट जाती है, तब आप कुछ देर वहीं रुक जाते हैं या फिर आप रास्ते में हैं और बिल्ली आपके सामने से गुजर जाए, तब ऐसी दशा में आप अपना रास्ता बदल लेते हैं। क्योंकि उस दशा में हमारा मन कई तरह की आशंकाओं से घिर जाता है। हमारे मन में कई तरह के नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं। आमतौर पर बिल्ली का दिखना या बिल्ली का रास्ता काटना एक अशुभ संकेत माना जाता है।

 

बिल्ली का रोना और बिल्ली का घर के पास मरना क्या संकेत देता है ?

यही नहीं, अगर बिल्ली के रोने की आवाज कानों में पड़ती है, तो हमारे मन में एक अजीब सा डर पैदा हो जाता है। बिल्ली के मरने की खबर भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। अगर बिल्ली मर जाए या अचानक रोने लगे, तो इसका अर्थ है कि आपको किसी की मृत्यु का समाचार मिल सकता है। पर क्या वास्तव में बिल्ली हमेशा अशुभ संकेत ही देती है ? क्या बिल्ली का आना हमेशा ही अशुभ होता है ?

 

बिल्ली के रास्ता काटने से अशुभता क्यों आती है ?

बिल्ली को राहु का वाहन माना माना जाता है और ज्योतिष में राहु मायावी और छाया ग्रह कहा गया है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है, तो आपको शारीरिक, मानसिक और कई बार आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इसके अलावा कभी-कभी दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ता है। यही कारण है कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना गया है।

 

बिल्ली का रास्ता काटना क्या वाकई में होता है अशुभ, क्या है मान्यता के पीछे की सच्चाई और कब शुभता का प्रतीक होती है बिल्ली ?

ब्रह्म मुहूर्त में बिल्ली रोने लगे तो हो सकती है आर्थिक हानि

इसके अलावा शास्त्रों के अनुसार अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और ऐसे में बिल्ली आपके दाईं तरफ से होकर गुजरे, तब ये अशुभ माना गया है। अगर बिल्ली दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके रो रही हो, तब भी ये अशुभ संकेत है। ऐसे में आपको किसी की मृत्यु की खबर मिल सकती है। अगर आपको बिल्ली आपस में लड़ती दिखाई दें, इसका मतलब है कि आपको धन हानि हो सकती है। वहीं अगर बिल्ली ब्रह्म मुहूर्त में रोने लगे तब भी आपको आर्थिक हानि हो सकती है। कहा जाता है कि अगर आपको कहीं काली बिल्ली दिख जाए, तब भी ये एक अशुभ संकेत हो सकता है।

 

खुशहाली का संकेत भी देती है बिल्ली

हालांकि बिल्ली हमेशा अशुभता के संकेत ही नहीं देती, बल्कि कभी-कभी शुभ संकेत भी देती है। तो चलिए अब बात करते हैं उन संकेतों के बारे में जिनमें बिल्ली आपको गुड न्यूज देती है। बहुत से स्थानों पर बिल्ली को शुभता का प्रतीक भी माना गया है। अगर बिल्ली आपके घर में अपने बच्चों को जन्म देती है, तो ये काफी शुभ माना जाता है। वही अगर दीपावली की रात आपको बिल्ली दिख जाए, तो इसे मां लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। अगर बिल्ली किसी घर में चुपचाप दूध पी जाए, तब भी इसे एक शुभ संकेत माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें- क्यों अचानक बढ़ने लगती हैं पति-पत्नी के बीच दूरियां ? जानें अपने ग्रहों की स्थिति और दशा

 

इंस्तांबुल-तुर्की में बिल्ली को माना जाता है बेहद शुभ

वहीं भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी बिल्ली को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। विदेशों में, खास तौर पर तुर्की और इस्तांबुल में लगभग 125,000 आवारा बिल्लियां रहती हैं और इन बिल्लियों को एक आरामदायक जीवन मिलता है। इस्तांबुल में लगभग हर गली में आवारा बिल्लियों के लिए छोटे-छोटे बिल्ली घर तैयार किए गए हैं, जहां पर वहां के स्थानीय निवासी आवारा बिल्लियों के खाने और पानी की सुविधा का इंतज़ाम भी करते हैं। इस्तांबुल की नगर पालिका ने बहुत से हिस्सों में बिल्लियों के लिए वेंडिंग मशीन भी बनाई हैं। यहां से गुजरने वाले लोग मशीन में सिक्के डालकर बिल्लियों को खाना उपलब्ध करवा सकते हैं। दरअसल इस्तांबुल के लोग बिल्ली को पालना बहुत शुभ मानते हैं। यहां आपको यूनिवर्सिटीज के क्लास रूम, बस के सीट, मेट्रो या नौका घर में बिल्लियां आसानी से घूमती देखने को मिल जाएंगी।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?