
डोमिनिका ही नहीं, ये राष्ट्र कर चुके पीएम मोदी को सम्मानित
-
Anjali
- November 14, 2024
Dominica Award of Honour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं। पिछले 10 वर्षों में कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है, और अब इस लिस्ट में कैरेबियाई देश डोमिनिका भी शामिल हो गया है। कोविड 19 महामारी के दौरान मदद के लिए डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर (Dominica Award of Honour) देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी को 19-21 नवंबर को यह अवॉर्ड जॉर्जटाउन, गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा। डोमिनिका राष्ट्रमंडल के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन उन्हें सम्मानित करेंगे।
पीएम मोदी हमारे सच्चे शुभचिंतक- डोमिनिका
डोमिनिका सरकार का कहना हैं कि पीएम मोदी हमारे सच्चे शुभचिंतक रहे हैं। फरवरी 2021 में COVID-19 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका COVID-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक की आपूर्ति की थी। गंभीर स्वास्थ्य संकट के बीच हमारी जरूरत के समय में उन्होंने साथ दिया। हमारी सरकार कृतज्ञता अर्पित करती है।
शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे PM
इस पुरस्कार की पेशकश को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने डोमिनिका और कैरिबियन के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की बात कही है। बता दें कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन और प्रधान मंत्री रूजवेल्ट स्केरिट भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह भारत और कैरिकॉम सदस्य देशों के बीच साझा प्राथमिकताओं और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक मंच है।
अब तक 14 देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से भी सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, फ्रांस, फिजी, पापुआ न्यू गिनी समेत कई देशों के शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..