
भारत-पाक तनाव चरम पर: सैन्य हमले के डर से पाकिस्तान की आधी रात की प्रेस कॉन्फ्रेंस
-
Priyanka
- April 30, 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: पाकिस्तान को भारत के सैन्य हमले का डर, सूचना मंत्री ने आधी रात की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत के कड़े और तेज़ एक्शन से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। इसी बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोमवार देर रात करीब 1 बजे अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है।
तरार ने कहा कि उन्हें "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" मिली है कि भारत पहलगाम की घटना को आधार बनाकर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है और अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तरार ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, "पाकिस्तान किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे।" उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और पहलगाम जैसी घटनाओं की निंदा करता है।
पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि देश हाई अलर्ट पर है और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी होगा जब पाकिस्तान के अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।
भारत की ओर से इस बीच कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सेना और एयरफोर्स की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स यह इशारा कर रही हैं कि भारत हर कदम के लिए तैयार है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बात साफ है — भारत अब आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के मूड में है और पाकिस्तान इस मंशा से डरा हुआ नज़र आ रहा है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..