Dark Mode
  • day 00 month 0000
हॉस्पिटल बना खतरे की जगह? लोकबंधु में आग ने मचाया हड़कंप

हॉस्पिटल बना खतरे की जगह? लोकबंधु में आग ने मचाया हड़कंप

 

200 मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में किया गया शिफ्ट

 

Lokbandhu Hospital Fire: राजधानी लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में देर रात आग लग गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। पीठ पर मरीजों को लादकर भागे परिजन, 200 मरीज दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किए गए। दमकल की कार्रवाई लखनऊ की टीम और अन्य लोगों की मदद से मरीजों को सकुशल निकाल लिया गया।

 

 महिला वार्ड और आईसीयू में लगी आग

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में देर रात आग करीब 9:44 पर लगी। अस्पताल में आग सेकेंड फ्लोर पर बने महिला वार्ड और आईसीयू में लगी थी, जिससे पूरे फ्लोर में धुआं फैल गया और लोग दहशत में आ गए। लेकिन लखनऊ हॉस्पिटल फायर ब्रिगेड के पहुंचने, अस्पताल कर्मचारियों की होशियारी से और प्रशासनिक अधिकारियों के तुरंत सिचुएशन को संभालने से तत्काल 200 मरीजों को हॉस्पिटल से निकाल लिया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 

 

आग से मची अफरा-तफरी


Lokbandhu Fire Accident पर फायर ब्रिगेड के सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि हमें लोकबंधु हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना रात 9:44 बजे मिली और सूचना मिलते ही हमारी पूरी टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई। जब हमारी टीम यहां पहुंची तो लोग आग के दहशत के चलते इधर-उधर भाग रहे थे। वहीं हॉस्पिटल में आगजनी से कुछ लोग जान बचाने के लिए हॉस्पिटल की खिड़कियों से कूदने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोग सीढ़ियों से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।

 

 ये भी पढ़े- चेन्नई एयरफोर्स हादसे के पीड़ितों को 5-5 लाख रुपए देगी स्टालिन सरकार

 

200 मरीजों को शिफ्ट किया गया

 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Minister of Medical Education) ने लोकबंधु अस्पताल में आग के बारे में बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर धुआं दिखा था। अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है। गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में भेजा गया है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

 

 

हॉस्पिटल बना खतरे की जगह? लोकबंधु में आग ने मचाया हड़कंप

सीएफओ ने बताया – शीशे तोड़ने से मिली राहत


सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि Late Night Fire Lucknow रेस्क्यू के दौरान हमारी टीम ने मरीजों की जान खतरे में आने से अस्पताल में लगे शीशे को तोड़ दिया, जिससे क्रॉस वेंटिलेशन बना और रेस्क्यू कार्य में तेजी आई। साथ ही क्रॉस वेंटिलेशन से मरीजों का दम भी नहीं घुटा, जिससे सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी, सिर्फ धुआं सभी फ्लोर पर पहुंच गया था, जिससे लोगों को लगा कि पूरे अस्पताल में आग लग गई है। लेकिन आग सिर्फ सेकेंड फ्लोर तक ही थी। को रस्सी की मदद से निकाला। वहीं, इस दौरान टीम के बाकी साथियों ने आग बुझाने का काम किया।

 

घटना सोमवार रात 9 बजकर 25 मिनट की है। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अब तक की छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फिलहाल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना का सीएम योगी ने लखनऊ आपातकालीन घटना का संज्ञान लिया।

 

लोकबंधु अस्पताल में देर रात लगी आग ने जहां एक ओर मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मचा दी, वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड, अस्पताल स्टाफ और प्रशासन की मुस्तैदी ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?