
Aaj ka Rashifal, 30 January 2025 : मेष, कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष, पढ़े राशिफल
-
Renuka
- January 30, 2025
Aaj ka Rashifal, 30 January 2025 : आज 30 जनवरी 2025, गुरुवार है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपको शारीरिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। साथ ही अपने कामों को लेकर आपका मन खुश रहेंगा, जिस कारण वह आपकी सैलरी में भी इंक्रीमेंट कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाओं को बनाकर काम करने के लिए रहेगा और नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, आप माता जी आपके को लेकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। जैसे आपकी इनकम भी बढ़ेगी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है लेकिन आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठाएंगी, आप किसी मकान आदि की खरीदारी कर सकते है। साथ ही आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कामों को करने में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह काम पूरे अवश्य होंगे। आपकी दान पुण्य के कार्य में भी काफी रुचि रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। साथ ही आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और आपको अपनी वाणी, व्यवहार पर संयम रखना होगा। आप अपने मन में किसी के प्रति अहंकार की भावना ना रखें साथ ही आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लेंगे।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं को भरा रहने वाला है। साथ ही आप अपने अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे, परिवार के सदस्यों के साथ आपको रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है, आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे और साथ ही आपकी कार्यक्षेत्र में काम करने की गति थोड़ा धीमी रहेगी। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं, आपको किसी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा और आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका विश्वास भरपूर रहेगा और व्यापार में भी आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते है, आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी साथ ही संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है और आपको किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे और आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती है। आप अपने घर में शौक मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते है, आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा, आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है और आप अपने पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज न करें। वहीं आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा और आप अपने बिजनेस में कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी पुरानी समस्या को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे, यदि आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो आपको उस काम को पूरे करने में समस्या आएगी। आप अपने मन मे ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें, अपने धन को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है और आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। और आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपको अपनी राह पर आगे बढ़ना होगा, कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..