
Aaj ka Rashifal, 23 March 2025 : कैसी होगी आज के दिन की शुरूआत, पढ़े अपना आज का राशिफल
-
Renuka
- March 22, 2025
Aaj ka Rashifal, 23 March 2025 : 23 मार्च, दिन रविवार, सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष राशि :-
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, वहीं आज आपका किसी नई भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। साथ ही आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, वहीं आज आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। साथ ही आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपके अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और दोनों एक-दूसरे के कामों में पूरा साथ देंगे।
वृषभ राशि :-
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। वहीं आप अपने विरोधियों की चाल को समझेंगे और उन्हें आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। साथ ही आपको कोई किराए के काम से आय बढ़ सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह पर आपके सीनियर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने आस-पास में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है और राजनीति में कार्यरत लोगों के जनसंपर्क बढ़ेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके शत्रु भी उत्पन्न होंगे। वहीं आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा और आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा, दूसरी ओर संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा कोई काम रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
ये भी जानें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें
कर्क राशि :-
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अपने खर्चों को ध्यान में रखने वाला रहेगा, आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। इसी के साथ आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वहीं घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। वहीं दूसरी ओर जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्म सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला रहेगा, साथ ही घर में सुख शांति भरा माहौल बना रहेगा। वहीं लोग एक-दूसरे की परवाह करेंगे, आप वरिष्ठ सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेंगे। इसके अलावा जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। दूसरी ओर आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
कन्या राशि :-
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है और आपके व्यवहार में सहनशीलता रहने से आप काफी कामों को लोगों से निकलवा सकेंगे। इसी के साथ आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा और आप बिना सोचे-समझे किसी से कोई बात ना करें। वहीं आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर काफी खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। दूसरी ओर आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
तुला राशि :-
तुला राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन टेंशन से छुटकारा देने वाला रहेगा और आपका कोई कोर्ट केस यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कामों के सराहना होगी, जिससे आपको खुशी होगी। इसके अलावा आपके विरोधियों को एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही भाई और बहनों से आपकी खुब पटेगी। वहीं छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि :-
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग चल रहा था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा करेंगे। वहीं बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट आपके लिए नई समस्याएं खड़ी करेगा और आपको किसी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। इसी के साथ किसी नई संपत्ति की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। साथ ही आपको आज किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि :-
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके विरोधी परेशान रहेंगे, वहीं आपके मन में खुशियां रहेगी। साथ ही माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा करेंगे। इसके अलावा आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है, आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी, साथ ही आय अच्छी रहने से आप खर्चा आसानी से कर सकेंगे। आज के दिन आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। इसके अलावा आप किसी विरोधी की बातों में ना आए, दूसरी ओर घूमने करने के दौरान का महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि :-
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए खुशियों को बढ़ाने वाला और अपने कार्यों में आपको धैर्य बनाए रखने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में आपको प्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इसी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और वहीं आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक आज के दिन आपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे और आपके मन में नई आशाओं का संचार होगा, जिससे उनका मन खुश रहेगा और अपने कामों को लेकर वह काफी सक्रिय रहेंगे। वहीं नव विवाहित जातकों के जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके अलावा संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से आज घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (801)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (244)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (350)
- खेल (234)
- धर्म - कर्म (398)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (457)
- हेल्थ (143)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (253)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (88)
- नुस्खे (55)
- राशिफल (214)
- वीडियो (700)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..