
Weather Today : देश के मैदानी इलाकों में गर्मी का दौर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी
-
Renuka
- March 4, 2025
Weather Today : देश के कई क्षेत्रों में तो लगातार तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया, साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक- जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आने वाले सप्ताह में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की बौछारे में लोगों को भिगा सकती हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 3 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
पहाड़ी इलाकों का मौसम
बता दें कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर के अधिकतर इलाकों में सोमवार को बारिश देखी गई, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में चंबा, किन्नौर और कुल्लू में बीते दिन हल्की बर्फबारी हुई। राज्य में बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कई स्थानों में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से कई क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएँ हो सकती हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।
राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान के कई इलाकों में बादल गरज के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिल सकता है। वहीं पिछले दिनों चूरू में 28 मिलीमीटर, चूरू तहसील में 28 मिमी, झुंझुनूं के चिड़ावा में 18 मिमी, मलसीसर में 14 मिमी, भुहाना में 13 मिमी, अलवर के तिजारा में 10 मिमी तक बारिश दर्ज की गई थी। वहीं आगामी 4 और 5 दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने का अनुमान है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..