
Today Weather : देशभर के कई राज्यों में होने लगा गर्मी का अहसास, जानें आज के मौसम का हाल
-
Renuka
- February 15, 2025
Today Weather : उत्तर भारत के कई राज्यों समेत पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवाओं के साथ ही धीरे-धीरे इस महीने में गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं कई राज्यों के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है, जिससे दिन में भी कोल्ड डे का एहसास हो रहा है।
राजधानी दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में भी दिन में तेज धूप महसूस की जा रही है और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं आज यानी 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है।
राजस्थान के मौसम का हाल

बता दें कि राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ेत्तरी देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर अभी तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में बर्फबारी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तापमान माइनस में दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा बताया गया है कि इस साल गर्मी का असर ज्यादा रहेगा जिससे मार्च में तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
यूपी में शुरू होगा बारिश का सिलसिला
बता दें कि दिल्ली की तरह यूपी में भी इन दिनों तेज हवाएं चल रही है, लेकिन तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि- अब यूपी के ज्यादातर जिलों में हवा थमना शुरू होगी। इसी के साथ आज यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 19 फरवरी से यूपी के मौसम फिर से करवट बदलेगा। 19 फरवरी को कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..