
'फूट डालो और राज करो BJP की नीति" – निशिकांत दुबे पर बरसे आदित्य ठाकरे
-
Manjushree
- July 7, 2025
मुंबई में मराठी ना बोलने वालों के साथ मारपीट के पिछले दिनों कई वीडियो सामने आए हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाए हिंदीभाषी लोगों के साथ MNS के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। इस पूरे मामले पर देश की राजनीति गर्माहट आ गई है।
तमाम राजनीतिक दलों के नेता MNS और राज ठाकरे पर निशाना साध रहे हैं। इस कड़ी में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने भी राज ठाकरे को घेरे में लिया और कहा कि राज ठाकरे में इतनी ही हिम्मत है, तो वह बिहार और उत्तर प्रदेश आकर दिखाएं। पटक-पटकर मारा जाएगा।
अब मराठी भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aadity Thakre) ने प्रतिक्रिया देते हमला बोला और कहा, "यह बिल्कुल भाजपा की मानसिकता है, जो महाराष्ट्र विरोधी है। हमने सभी से कहा है कि ऐसे पागल और गंदे दिमागों पर प्रतिक्रिया न करें क्योंकि वे महाराष्ट्र में भय और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जो महाराष्ट्र में विभाजन पैदा करना चाहते हैं, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। फूट डालो और राज करो भाजपा की चाल है। यह शुद्ध राजनीति है। भाजपा के सांसद की यह मानसिकता पूरी भाजपा का प्रतिनिधित्व करती है, यह उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करती। पूरे देश से लोग सपने और उम्मीदें लेकर महाराष्ट्र आते हैं। हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ है, किसी भाषा के खिलाफ नहीं। निशिकांत दुबे उत्तर भारत के प्रतिनिधि नहीं हैं।
इसके पहले मराठी बनाम हिंदी विवाद पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मनसे नेता राज ठाकरे को लेकर हमला बोला था, “आप लोग हमारे पैसे से जी रहे हैं। आपके पास खुद के कौन से उद्योग हैं? अगर आप इतने साहसी हैं और हिंदी बोलने वालों को पीटते हैं, तो आपको उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटना चाहिए।” उन्होंने एक और तीखा तंज कसते हुए कहा “अगर राज ठाकरे में हिम्मत है तो वे माहिम जाएं और माहिम दरगाह के सामने किसी भी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को पीटकर दिखाएं।”
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..