
Delhi Monsoon Update: भारी बारिश से जलभराव, हाफ पैंट में ग्राउंड पर उतरे Minister Parvesh Verma
-
Shweta
- May 2, 2025
Delhi-शुक्रवार सुबह दिल्ली में हुई भीषण बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। तेज आंधी और बारिश के कारण राजधानी में कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। इस दिल्ली मानसून (Delhi Monsoon Update) के चलते एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के संचालन में रुकावट आई। तीन बच्चों और एक महिला की मौत नजफगढ़ में मकान ढहने से हो गई, जिससे शहर में शोक और चिंता का माहौल है।
इस विकट स्थिति में मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) स्वयं स्थिति का जायजा लेने सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हाफ पैंट पहनकर जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा किया। वीडियो में मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) मिंटो ब्रिज पर मौजूद नजर आए, जहां उन्होंने बताया कि सभी चार पंप सक्रिय थे, लेकिन एक पाइप फट गया था, जिसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया।
आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश से दिल्ली में कई जगह कुछ मात्रा में पानी रुका । सुबह 5:30 बजे से ही कई जगह जाकर स्तिथि का जायजा लिया । मिंटो ब्रिज पर जाकर देखा कि चारों पम्प चल रहे थे और ऑपरेटर भी तत्पर था । एक पाइप फट गया था जिसको ठीक करने के लिए बोला है ।
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) May 2, 2025
मौनसून देखते हुए नालों की… pic.twitter.com/Bqh5W9uUAV
उन्होंने आगे कहा कि मानसून को देखते हुए नालों की सफाई का काम तेजी से जारी है। इस कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD), एमसीडी, डीजेबी, एनडीएमसी और आईएफसी को दी गई है। साथ ही उन्होंने मजनू का टीला और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
दिल्ली मानसून (Delhi Monsoon Update) के वजह से मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव वाले सभी स्थानों की पहचान कर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उनका यह जमीनी दौरा एक स्पष्ट संदेश है कि सरकार सक्रिय रूप से समस्या को हल करने की दिशा में प्रयासरत है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, और 100 से अधिक फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी भी हुई है। इस अनिश्चित मौसम में दिल्ली मानसून (Delhi Monsoon update ) और जनता की सुरक्षा के लिए मंत्री प्रवेश वर्मा का ग्राउंड पर उतरना सराहनीय पहल है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..