Dark Mode
  • day 00 month 0000
बीड़ी-बिहार विवाद पर कांग्रेस पार्टी घिरी, ट्वीट से नई मुसीबत में फंसी

बीड़ी-बिहार विवाद पर कांग्रेस पार्टी घिरी, ट्वीट से नई मुसीबत में फंसी

सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म (GST Reforms) में बीड़ी पर लगे कर (Tax) को घटाया गया है। इसे लेकर केरल कांग्रेस के  ट्वीट ने राजनीति माहौल गरमाया हुआ है। केरल कांग्रेस ने द्वीट में बीड़ी और बिहार की तुलना की है। पीएम मोदी के माँ के अपमान लेकर अभी माहौल गरमाया हुआ था और अब कांग्रेस का विवादित ट्वीट पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार और बिहारियों का अपमान बताया है।

 

कांग्रेस की केरल इकाई के द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से बीड़ी बिहार विवाद छिड़ गया। मोदी सरकार के जीएसटी सुधार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी का मज़ाक उड़ाने के लिए बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, जो कांग्रेस के लिए भी विवाद खड़ा हो गया है।

 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस का विवादित ट्वीट को लेकर एक्स पर लिखा, "पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजनीय माताजी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान। यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।"

बीड़ी बिहार विवाद तब शुरू हुआ जब केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक द्वीट करके कहा गया था, "बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।" द्वीट के साथ एक चार्ट भी है, जिसमें दिखाया गया है कि तंबाकू पर जीएसटी 28 पर्सेट से बढ़ाकर 40 पर्सेट कर दिया गया है। सिगरेट-सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया है। वहीं बीड़ी पर जीएसटी 28 पर्सेट से घटाकर 18 पर्सेट कर दिया गया है। हालांकि विवाद के बाद द्वीट को डिलीट कर दिया गया है।

 

जेडीयू अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने इसे कांग्रेस की बेहद शर्मनाक और नीच हरकत करार दिया. उन्होंने ट्वीट में कहा कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है जो आपके पास नहीं है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने बीड़ी वाले द्वीट को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि, कांग्रेस ने फिर से बिहार का अपमान किया है। बीड़ी से बिहार की तुलना पर कांग्रेस नेता क्यों चुप हैं. यह इनकी साजिश है। साजिश के तहत इन लोगों ने द्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने मांग की कि इस मामले पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जवाब दें।


कांग्रेस का विवादित ट्वीट को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने सहयोगी दल की टिप्पणी का समर्थन करते हैं।

 

बीड़ी बिहार बयान विवाद पर संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने कभी बिहार के लोगों को पसंद ही नहीं किया। वह कांग्रेस जो कभी बिहार में 30-35 साल पहले सत्ता में थी, वह कांग्रेस आज पिछलग्गू बनी हुई है. वह फिलहाल किसी पार्टी का पिछलग्गू बनी हुई है। वह चाहती ही नहीं है कि उसकी वहां सरकार बने वह वह सिर्फ एक तरफ से खाने में केरोसिन डाल देने का काम कर रही है।

 

फ़िलहाल, केरल कांग्रेस (Kerala Congres) ने विवादित पोस्ट पर माफ़ी मांगी है, और कहा -पोस्ट से ठेस पहुंची तो क्षमा करें। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि GST की दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?