
Today Weather : देशभर में बदलता मौसम का मिजाज, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट
-
Renuka
- February 22, 2025
Today Weather : लगातार पिछले कई दिनों से देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंडी की विदाई होने वाली है, लेकिन बीच-बीच में मौसम खराब होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली में आज का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहेगा और आंशिक बादल रहेंगे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा 23 से 26 फरवरी के बीच आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। 27 फरवरी को बारिश की संभावना है, सुबह के समय बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश रहेगी। बता दें कि दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई 132 रहा।
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। वहीं कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दिन झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी., गंगानगर में 15.1 मिमी., खेतड़ी में 13 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
बता दें कि कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी देखने को मिली । साथ ही श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि- पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हुई तथा ऊंचे क्षेत्रों में हल्का मध्यम हिमपात हुआ। इसके साथ ही 21 और 24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों में बादल छाए हुए हैं। वहीं चंबा, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया और तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 21, 22 और 24 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (679)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (108)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..