
आज किशोरियों के लिए 'नव्या स्कीम' शुरू करेगी केंद्र सरकार
-
Manjushree
- June 24, 2025
किशोरियों को प्रशिक्षण के लिए सरकार की पहल ‘नव्या स्कीम 2025’
केंद्र सरकार आज 24 जून को देशभर में किशोरियों के कौशल विकास के लिए 'नव्या' योजना की शुरुआत करेगी। योजना को 27 जिलों में लागू की जाएगी। इस पहल की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से की जाएगी। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
नव्या स्कीम 2025 सरकार का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के जरिए किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाना है। इस पायलट पहल का नाम ‘नव्या’, युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के ज़रिए आकांक्षाओं का पोषण कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
क्या है 'नव्या' कार्यक्रम?
‘नव्या’ एक संयुक्त पायलट प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की उम्र की किशोरियों को कक्षा 10 की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के साथ गैर-पारंपरिक रोजगार क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है। यह कार्यक्रम किशोरियों को आत्मनिर्भर, कुशल और भविष्य के लिए तैयार नागरिक बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इस कार्यक्रम में किशोर बालिका प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत, पीएमकेवीवाई और पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र भी बांटे जाएंगे।
देशभर के 27 जिलों में लागू होगा प्रोजेक्ट
नव्या स्कीम 2025 पहल देश के 19 राज्यों में फैले 27 जिलों में लागू की जाएगी। इनमें आकांक्षी जिलों और पूर्वोत्तर राज्यों के वंचित और पिछड़े क्षेत्र शामिल हैं। यह सरकार की समावेशी विकास नीति और कमजोर वर्गों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संस्थागत समर्थन और प्रमाणपत्र वितरण
‘नव्या’ पायलट पहल कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रालयों ने किशोरियों के लिए कौशल प्रयासों को संस्थागत बनाने की प्रक्रिया में सहयोग देने का भी ऐलान किया। यह पहल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे प्रमुख राष्ट्रीय कौशल कार्यक्रमों से प्रेरित है।
केंद्र सरकार के किशोरियों के लिए सरकारी नव्या योजना की शुरुआत से हर बेटी को आत्मनिर्भर बनाना है। और बेटियों कौशलता, आत्मविश्वास और अवसरों से लैस करने के लिए बड़ा कदम है। आज हर युवा महिला विकसित भारत के साथ अपनी भागीदारी देने के लिए तैयार है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..