
वॉरेन बफे ने डोनेट किए 1.15 बिलियन डॉलर, यहां जानें कौन होगा उनका उत्तराधिकारी?
-
Anjali
- November 27, 2024
दुनिया के मशहूर निवेशक और बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन वॉरेन बफे (Warren Buffett) अपने परोपकारी कामों के लिए जाने जाते हैं। बफे (Warren Buffett ) ने बर्कशायर हैथवे ( Berkshire Hathaway)के 1.15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के स्टॉक को 4 फैमिली फाउंडेशनों को डोनेट करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रॉपर्टी बंटवारे का प्लान भी शेयर किया है। निवेशकों को दी गई जानकारी के मुताबिक, 94 वर्षीय बफे ने 1600 बर्कशायर हैथवे क्लास A शेयरों को 2.4 मिलियन क्लास B शेयरों में कंवर्ट कर दिया है। उनकी पहली पत्नी के नाम पर शुरू सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन को 1.5 मिलियन शेयर डोनेट किए गए। जबकि, द शेरवुड फाउंडेशन, द हॉवर्ड जी. बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को 300,000 शेयर मिले। सभी की कीमत करीब 1.2 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बच्चों के नाम पर भी जाएगा। यानी उत्तराधिकारी तीनों बच्चे ही रहेंगे।
इस डोनेशन के बाद बर्कशायर हैथवे क्लास A शेयरों में वॉरेन बफे की हिस्सेदारी 56.6% कम हो गई है। साल 2004 में बफे और उनकी पहली पत्नी सूसी के पास 508,998 क्लास A शेयर थे। सूसान की मौत के बाद उनकी संपत्ति का 96% उनके फाउंडेशन को डोनेट कर दिया गया। जबकि तीन बच्चों में से हर एक को प्रॉपर्टी के हिस्से के रूप में 10 मिलियन डॉलर मिले थे।
प्रॉपर्टी को लेकर बच्चों पर जताया भरोसा
2010 में बफे ने अपने दोस्तों बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ मिलकर ‘गिविंग प्लेज’ की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपनी संपत्ति या तो अपने जीवनकाल में या अपनी मौत के बाद दान कर देंगे। 4 साल पहले उन्होंने गेट्स फाउंडेशन और अपने बच्चों से जुड़ी फाउंडेशनों को बड़े पैमाने पर दान देना शुरू कर दिया था। वॉरेन बफे ने कहा कि वो अपनी प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और इसके बंटवारे के लिए अपने बच्चों पर भरोसा करते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने अपनी मौत के बाद प्रॉपर्टी डिस्ट्रिब्यूशन के लिए तीन उत्तराधिकारी ट्रस्टी नियुक्त किए हैं। बफे ने यह भी कहा कि भविष्य के फैसलों के लिए उनके बच्चों की सहमति की जरूरत होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परोपकार के काम पर बाहरी दबावों से असर न पड़े।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, वॉरेन बफे की कुल संपत्ति 150.2 अरब डॉलर है, जिससे वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
11 की उम्र में बहन के साथ खरीदे 3 शेयर, 5 डॉलर कमाए
वॉरेन बफे का जन्म 30 अगस्त 1930 को अमेरिका के ओमाहा शहर में हुआ था। पिता हॉवर्ड बफे स्टॉक ब्रोकर थे। बाद में वे सांसद भी बने। वॉरेन बफे ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सुसान था। दोनों 1970 से ही अलग रहने लगे थे। 2004 में सुसान का निधन हो गया। फिर वॉरेन बफे ने 2006 में एस्ट्रिड मेंक्स से शादी की थी। वॉरेन बफे के 3 बच्चे हैं। सूसी, हॉवर्ड और पीटर। वॉरेन बफे कहते हैं, "ये वसीयतें हमारे भरोसे को दिखाती हैं। बेहद अमीर माता-पिता को अपने बच्चों के लिए इतनी संपत्ति छोड़नी चाहिए कि वे अपनी जिंदगी में कुछ कर सकें, लेकिन इतना भी नहीं छोड़ना चाहिए कि वो कुछ भी न कर सकें।"
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..