Dark Mode
  • day 00 month 0000
भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

बीजेपी की राजनीति में मजबूती, 46 वर्षों का संघर्ष और सफलता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी 06 अप्रैल को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं देशभर में बीजेपी (BJP) कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

46 वां स्थापना दिवस मना रहा भारतीय जनता पार्टी

BJP का 46वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत 6 अप्रैल से हो रही है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी अपने कार्यालयों को सजाकर बीजेपी (BJP) का ध्वजारोहण करेंगे, साथ ही घर-घर पर भी ध्वजारोहण होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ध्वज के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

क्या है 46 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम

बता जें कि 8 और 9 अप्रैल को बीजेपी (BJP) विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करेगी। जानकारी के मुताबिक- इस सम्मेलन में पार्टी के चुनावी और संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में बीजेपी द्वारा किए गए परिवर्तन, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में भारत की यात्रा पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ 7 से 12 अप्रैल 2025 तक, बीजेपी का "बूथ चलो" अभियान शुरू होगा, जिसके तहत मंडल अध्यक्ष स्तर से ऊपर के सभी कार्यकर्ता गांवों, शहरों और वार्डों में प्रवास करेंगे और जनता से बातचीत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

कैसा रहा बीजेपी का संघर्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठन हुआ था, तब पार्टी के पास 1984 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ दो सीटें थीं। इसके बाद, राममंदिर आंदोलन ने पार्टी की किस्मत बदल दी। वहीं इस आंदोलन का इतना असर हुआ कि 1989 के चुनावों में बीजेपी (BJP) ने 80 से अधिक सीटें जीतीं। इसके बाद 1996 के चुनावों में बीजेपी (BJP) ने 161 सीटों के साथ रिकॉर्ड बनाया और केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि बहुमत न होने के कारण सरकार स्थिर नहीं रह पाई। 1999 में पार्टी सत्ता में वापस आई और 2004 तक सरकार में रही।

भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक यात्रा

बीजेपी (BJP) का भारत की राजनीति में अपना स्थान बनाना आसान नहीं था। पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था, जिसका उद्देश्य आम जनता के हितों की प्रतिनिधित्व करना था। बीजेपी की विचारधारा में राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक गर्व और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर था। पार्टी ने शुरुआत में काफी संघर्ष किया, लेकिन धीरे-धीरे यह अपने सिद्धांतों और विचारधारा के साथ जनता के बीच लोकप्रिय होती गई। वहीं राममंदिर आंदोलन ने पार्टी की लोकप्रियता को एक नया आयाम दिया। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में इस आंदोलन का प्रभाव पड़ा और बीजेपी ने वहां बड़ी संख्या में सीटें जीतीं। इसके बाद 1996 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 161 सीटें जीतने के बाद केंद्र में सरकार बनाई। हालांकि, पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई, लेकिन इस चुनाव ने बीजेपी (BJP) को भारतीय राजनीति (Indian politics) में मजबूती से स्थापित कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव

बता दें कि बीजेपी (BJP) के पहले प्रयास में 1996 में सरकार बनाने में सफलता नहीं मिली, लेकिन पार्टी ने हार मानने के बजाय अपनी रणनीतियों को मजबूत किया और 1999 में सत्ता में लौटी। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के नेतृत्व में बीजेपी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण सुधार किए। विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, शिक्षा और विदेश नीति में कई उल्लेखनीय प्रगति हुई। इसके बाद 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बाद, पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद की सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे पार्टी की छवि और मजबूत हुई।


भारतीय जनता पार्टी की निरंतर बढ़ती सफलता

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

वहीं बीजेपी का सफर भारतीय राजनीति में एक प्रेरणादायक कहानी है। साल 2014 और 2019 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। साथ ही 2014 का चुनाव खास था, क्योंकि इसने एकल बहुमत से बीजेपी को सरकार बनाने का अवसर दिया, जो तीन दशकों में पहली बार हुआ। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने विकास, डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर दिया, जो जनता में गहरे प्रभाव डालने वाले मुद्दे बने। 2019 में बीजेपी ने फिर से एक बड़ी जीत दर्ज की, जिससे पार्टी की राजनीति में एक अहम ताकत के रूप में स्थिति और मजबूत हुई।


आगे कैसा रहेगा बीजेपी का राजनीति सफर

भारतीय जनता पार्टी आज मना रही अपना 46 वां स्थापना दिवस

आज बीजेपी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है, वहीं पार्टी (BJP) के नेताओं का लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना है। जानकारी के मुताबिक- आगामी कार्यक्रमों में "बूथ चलो अभियान" और सक्रिय सदस्य सम्मेलन बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। इसी के साथ युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को पार्टी के साथ जोड़ने की दिशा में बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है। पार्टी का विश्वास है कि भारत को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए यह सही दिशा है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?