Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 21 February 2025 : आज मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है 'गुड न्यूज'

Aaj ka Rashifal, 21 February 2025 : आज मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है 'गुड न्यूज'

Aaj ka Rashifal, 21 February 2025 : आज 21 फरवरी 2025 शुक्रवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वाले कल योजना बनाकर काम करें, वृषभ राशि वालों का कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।

 

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, उनके सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आपसी समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी और किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

 

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका डटकर सामना करेंगे। आपको अपने कामों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच-समझ कर करनी होगी। आपको अपने कामों में बदलाव सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

 

ये भी पढ़ें- शनि अस्त 2025: क्या है और क्यों है महत्वपूर्ण

 

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्विरे की आवश्यकता होगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।

 

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को अपने कामों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपसे कामों को एक नई दिशा मिलेगी। आपकी परिवार का कोई सदस्य कामों को लेकर मनमर्जी चला सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

 

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। आपके कामों से आपके बॉस खुश रहेंगे। आप शौक-मौज की चीजों पर भी अच्छा खास धन व्यय करेंगे। आपके परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। युवाओं को करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस आप खरे उतरेंगे। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको तकनीकी कामों में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। ऑनलाइन खरीदारी करने पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

 

ये भी पढ़ें- हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार में पार्टनरशिप थोड़ा सोच-समझकर करनी होगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करना होगा। आप किसी नए चीज की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

 

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको को आज कुछ विशेष कर दिखाने का दिन है। आपको अपने किसी पुराने वाद विवाद से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। साझेदारी में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। नौकरी में आपके कामों से आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है।

 

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापार में आपको अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को अपने व्यापार में छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपके मन में यदि कोई आइडिया आए, तो आप उसे अपने बिजनेस में लगा कर देखें। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद होने की संभावना है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में आपको काम अधिक रहने से आपके सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे।

 

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज धन संबंधित मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। किसी दूसरे पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। आपको यदि त्वचा से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपकी संतान को कोई स्कॉलरशिप मिलने से उन्हें कहीं बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी चिंता को बढ़ाएंगे।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?