
मणिपुर में नगा समुदाय के 2 पक्षों के बीच भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
-
Neha
- October 2, 2024
मणिपुर (Manipur Violence) के उखरुल जिले में आज बुधवार को नगा समुदाय के 2 पक्षों में हिंसा फिर से भड़ग गई और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। इसमें करीब 3 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 10 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इसे देखते हुए मणिपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163, 2023 की उप-धारा 1 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत आगामी आदेश तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है।
विवादित जमीन पर सफाई करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, वे दोनों ही नगा समुदाय के हैं, लेकिन हुनफुन और हंगपुंग नाम के 2 अलग-अलग गांव हैं। दोनों पक्ष एक जमीन पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं, जिसे लेकर बात बढ़ते हुए गोलीबारी तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर इलाके में आयोजिक किए जए स्वच्छता अभियान के तहत विवादित जमीन की सफाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसा हो गई। इलाके में असम राइफल्स के जवानों की तैनाती की गई है।
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कमांडर की गोली मारकर हत्या
दूसरी तरफ चुराचांदपुर जिले के लीशांग गांव के पास कल कुछ अज्ञात लोगों ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के टाउन कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जिले के कपरंग गांव के निवासी सेखोहाओ हाओकिप के रूप में हुई है, जो कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने हाओकिप के शव को चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज के मॉर्चुरी में रखवा दिया है।
बता दें मणिपुर में बीते लंबे समय से हिंसा का माहौल बना हुआ है। हालांकि राज्य और केंद्र सरकार लगातार स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक भी यहां शांति स्थापित नहीं की जा सकी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1710)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (334)
- दुनिया (719)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (531)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (412)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (135)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (316)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..