
2025 में ISRO नई ऊंचाई छूने को तैयार
-
Ashish
- December 31, 2024
भारत के विकास के रोज नए-नए आयाम हासिल कर रहा है। भारत के विकास में सबसे महत्वपूर्ण है ISRO की भूमिका । क्योंकि ISRO भारत को तकनीकी रूप से मजबूत करता है। 2025 में ISRO के महत्वपूर्ण कदम क्या होंगे।
2025 में लॉन्च होगा एनवीएस-02 सैटेलाइट इसरो अब जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) के जरिए जनवरी 2025 में एनवीएस-02 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह मिशन भारतीय नेविगेशन सिस्टम (NAVIC) की क्षमताओं को और बेहतर बनाएगा। इससे पहले 29 मई 2023 को जीएसएलवी-एफ12 रॉकेट के जरिए एनवीएस-01 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, जिसमें स्वदेशी परमाणु घड़ी शामिल थी।
चंद्रयान-4 मिशन: चांद की ओर एक और कदम इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 मिशन के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें विभिन्न मॉड्यूल शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग समय पर लॉन्च किया जाएगा और फिर एकीकृत किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर जाना, वहां उतरना और सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापस आना है। डॉकिंग प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।
आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "वर्ष 2024 की शुरुआत भारत के लिए ऐतिहासिक रही। पहले भारत ने आदित्य मिशन के जरिए सूर्य की ओर अपना पहला मिशन भेजा और अब स्पैडेक्स मिशन के साथ देश ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। यह मिशन भारतीय डॉकिंग तकनीक में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से जोड़ा जा सकता है।" उन्होंने बताया कि गगनयान मिशन के परीक्षण भी अब लगभग पूरे हो चुके हैं और अगले साल एक महिला रोबोट के साथ ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
भविष्य के मिशनों में उठाए जाएंगे महत्वपूर्ण तकनीकी कदम इसरो के परियोजना निदेशक सुरेंद्रन एन ने कहा, "स्पैडेक्स एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों, खासकर मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए बेहद उपयोगी होगा।"
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..