
फडणवीस सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, कुछ नए तो कुछ पुराने को मौका
-
Ashish
- December 15, 2024
नागपुर स्थित राजभवन में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए हैं। कैबिनेट विस्तार में कुल 39 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट विस्तार की खास बात ये है कि इस कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है तो कुछ अनुभवी चेहरों को भी मौका मिला है।
शिवसेना के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
- शिवसेना विधायक दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली।। वे उत्तर महाराष्ट्र के नेता हैं। मालेगांव आउटर से चुने गए थे। पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
- संजय राठौड़ शिवसेना के विधायक हैं। उद्धव-शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। संजय राठौड़ विदर्भ से नेता हैं। दिग्रस सीट से विधायक चुने गए।
- शिवसेना विधायक उदय सामंत को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। कोंकण क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। रत्नागिरी विधानसभा सीट से चुने गए। लगातार पांचवीं बार विधायक बनें।
- पाटन से शिवसेना विधायक शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। उन्होंने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता।
- मराठवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले संजय शिरसाट ने मंत्री पद की शपथ ली। वे औरंगाबाद पश्चिम से विधायक बने। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने उद्धव गुट के राजू शिंदे को हराया था।
- मराठा समुदाय के बड़े नेता प्रताप सरनाइक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे ओबला माजीबड़ा से विधायक हैं
- भरत गोगावले ने फडणवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे रायगढ़ जिले के महाड़ से विधायक हैं।
- शिवसेना के गुलाबराय पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ लीं। वे उत्तर महाराष्ट्र से विधायक हैं। उन्हें दूसरी बार मंत्री बनने का मौका मिला।
- ओबी समाज के मुख्य नेता और शिवसेना विधायक गणेश नायक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे और बाद में शिवसेना से जुड़ गए।
राकांपा के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
- राकांपा के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ लीं। एकनाथ शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
- धनंजय मुंडे को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला।
- दत्तात्रये भरने को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इंदापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- राकांपा के दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिती तटकरे ने मंत्री पद की शपथ ली। अदिती पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। श्रीवर्धन सीट से विधायक हैं और उद्योग मंत्रीलय संभाल चुकी हैं।
- मराठा समुदाय के बड़े नेता माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। वे नासिक के सिन्नरर सीट से चौथी बार विधायक चुने गए।
- वरिष्ठ आदिवासी नेता नरहरि झिरवाल को फडणवीस सरकार में शामिल किया गया है। वे डिंडोरी से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं।
- मकरंद जाधव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। वाई विधानसभा सीटे से विधायक हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1208)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (323)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (259)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%