
अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, बना चौथा देश
-
Ashish
- January 16, 2025
अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाकर भारत दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार सुबह इतिहास रच दिया। इसरो ने दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस, चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। यह तकनीक भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं जैसे कि चंद्रमा पर भारतीय मिशन, चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण और संचालन आदि के लिए आवश्यक है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को 'स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट' (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों को सफलतापूर्वक डॉक किया। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पैडेक्स मिशन ने 'डॉकिंग' में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस पल का गवाह बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'
इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने उपग्रहों को 'डॉकिंग' करने के परीक्षण के तहत दो अंतरिक्ष यान को तीन मीटर की दूरी तक पहुंचाया और फिर उन्हें सुरक्षित दूरी पर वापस भेज दिया। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को 'स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट' (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर यानी SHAR से रात 10 बजे स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) को लॉन्च किया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
Congratulations to our scientists at @isro and the entire space fraternity for the successful demonstration of space docking of satellites. It is a significant stepping stone for India’s ambitious space missions in the years to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2025
भारत बना चौथा देश
इसरो ने स्पेडेक्स मिशन के तहत अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को जोड़ने का चौथा प्रयास किया, जो सफल रहा। वैज्ञानिकों ने डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। टीम ने पूरी जानकारी का विश्लेषण किया और इस ऑपरेशन की सफलता की पुष्टि की। डेटा की समीक्षा पूरी होने के बाद आधिकारिक घोषणा भी की गई। इसरो ने अपने बयान में कहा कि दोनों उपग्रहों को जोड़ने के बाद दोनों को एक ही ऑब्जेक्ट के रूप में सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया। आने वाले दिनों में उपग्रहों के अलग होने और पावर ट्रांसफर की जांच की जाएगी।
Dr. V. Narayanan, Secretary DOS, Chairman Space Commission and Chairman ISRO, congratulated the team ISRO.#SPADEX #ISRO pic.twitter.com/WlPL8GRzNu
— ISRO (@isro) January 16, 2025
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (749)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..