
दुनिया का सबसे ऊँचा चिनाब रेलवे ब्रिज, क्या है इसकी खासियत
-
Manjushree
- June 6, 2025
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। जहाँ वो दुनिया का अब तक सबसे लंबा चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) का उद्घाटन करेंगे, जो 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक को जोड़ता है। कश्मीर घाटी में बना चिनाब ब्रिज एफिल टावर से भी ऊँचा है। इस आर्क ब्रिज की खासियत है कि यह 9 तीव्रता के भूकम्प को भी झेल सकता है। इस नदी पर अंग्रेजों ने 19वीं सदी में रेल लाइन बिछाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।
1994 में पी.वी. नरसिम्हा राव ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का प्रोजेक्ट शुरू किया था। साल 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ब्रिज की मंजूरी दी थी, जिसके बाद साल 2004 में काम शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट का काम साल 2009 में तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। साल 2017 में इसका आधार बनकर तैयार हो गया। इसके बाद 2021 में मेन आर्च पर काम शुरू हुआ। साल 2022 में स्टील और कंक्रीट से बने मेन आर्क के काम को पूरा किया गया और अगस्त 2022 को यह पूरी तरह तैयार हो गया था।
दो दशकों के बाद ब्रिज बनकर तैयार हुआ जिसकी लागत 1486 करोड़ है। कुतुबमीनार से 5 गुना ऊँचा चिनाब ब्रिज की लंबाई 1315 मीटर है, जिसे बनाने में 22 साल का सपना पूरा हुआ। चिनाब ब्रिज करीब 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा को झेल सकता है। चिनाब ब्रिज को भूकंप, बाढ़ और विस्फोटक से बचाने के लिए खास तरीके से तैयार किया गया है।
चिनाब रेलवे ब्रिज का नक्सा कनाडा की डब्ल्यूएसपी कंपनी ने तैयार किया है। चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊँचाई पर बना यह ब्रिज 39 हजार मीट्रिक टन के 17 स्टील के खंभों पर निर्मित किया गया है और 467 मीटर लोहे के बेस पर स्थापित है। यह आर्क ब्रिज चिनाब नदी की पहाड़ियों पर टिका है और यह पुल के बीचों-बीच 469 मीटर के दायरे से सटा है। इसे बनाने के लिए 3000 फीट ऊँचाई तक काम करने वाली केबल क्रेन्स को चिनाब नदी के दोनों किनारों पर स्थापित किया गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1806)
- अपराध (137)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (756)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (550)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (434)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (143)
- बिहार (132)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (331)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..