
Welcome New Year 2025 : करें खुद से दोस्ती साल 2025 में
-
Neha
- January 1, 2025
Welcome New Year 2025 : साल 2025 दे चुका है हमारे दरवाजों पर दस्तक, साथ ही 2024 हम सभी के लिए कभी रहा खास, तो कहीं पर हुए हम निराश। कहते हैं बीती जिंदगी का हर एक पल हमें एक नया पाठ पढ़ाकर जाता है, बीता हुआ कल हमें आज को जीना सिखाता है। की हुई गलतियों को सुधारने का मौका देता है और कुछ नया, कुछ अच्छा करने को प्रेरित करता है। तो आइए 2025 में खुद को उपहार में दें खुद का एक नया और मजबूत रूप।
हेल्थ पर दें ध्यान
कहते हैं जान है तो जहान है। हेल्थ को 2025 में बनाएं अपनी प्राथमिकता, खाने-पीने पर रखें ध्यान, संतुलित आहार जैसे फल, सब्जियां, अनाज, दाल और प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, नियमित रूप से व्यायाम और कसरत करें, जैसे लगभग 30 मिनट तक दौड़ना, चलना या ध्यान लगाना। या फिर करें योग, जो दूर रखेगा आपसे हर रोग।
भरपूर नींद लें
भागदौड़ से भरी जिंदगी में रुकना बहुत जरूरी है और रुककर आराम करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। एक शोध में पाया गया है कि मानव शरीर को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। नियमित समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। साथ ही दिनभर में कुछ समय निकालकर आराम करें, जिससे शरीर को थकावट से बचाया जा सके।
मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ का भी रखें ध्यान
सबसे जरूरी और अहम है मेंटल और इमोशनल हेल्थ, क्योंकि यह हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। जानिए कैसे रखें इनका ख्याल-
- अपने आप से करें आत्म संवाद, और अपने विचारों और भावनाओं को समझें। साथ ही लगाएं ध्यान जो आपके मन और शरीर को स्थिर बनाएगा।
- परिवार और दोस्तों से समर्थन लेना जरूरी है। या इमोशनल सपोर्ट ग्रुप्स में शामिल होने से आप अपने जैसे लोगों से मिलकर समर्थन ले सकते हैं।
- थेरेपी से आपको अपने मन या इमोशनल हेल्थ का ध्यान देने में मदद मिल सकती है।
- डिजिटल डेटॉक्स जिससे आप अपने मन को शांत और स्थिर बना सकते हैं, उदाहरण के तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित रूप से करें और अपनों के संग ज्यादा समय गुजारें।
- आत्मविश्वास, खुद आत्मविश्वास हमेशा जिंदा रखें, नेगेटिव ना सोचकर रखें अपनी पॉजिटिव सोच।
- अफसोस में जीना छोड़ें, बीते कल में लिए गए गलत फैसले और गलतियों को लेकर बैठना या उस पर अफसोस करना गलत है, उनसे आगे बढ़िए और आने वाले कल के लिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। और आने वाली हर परिस्थिति के लिए रहिए मानसिक रूप से तैयार।
- खुद को दें प्राथमिकता, गुजारें अपने आप के साथ वक्त और वह करें जो आपको हो पसंद जिससे आपका मन हो खुश।
इन सभी सुझावों को अपनाकर इस नए वर्ष को आप पहले से ज्यादा बेहतर बना सकते हैं, और खुद को पहले से भी ज्यादा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। यदि फिर भी आपको लगता है कि आपको कोई शारीरिक या मानसिक समस्या है तो विशेषज्ञों से सलाह लें।
Artical Edited by Shweta Prasad
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1482)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..