
Weather : देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, जानें प्रयागराज का मौसम
-
Renuka
- January 30, 2025
Today Weather : उत्तर भारत में कई शहरों में मौसम का मिजाज पूरी से बदल चुका है, जहां पहले लोग कड़ाके की सर्दी से कांप रहे थे, अब वहीं तेज धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक- आज यानी गुरुवार 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर पूर्वी राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। इसी के साथ ही तमिलनाडु में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है।
देशभर में मौसम का हाल
29 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भारी कमी दर्ज की गई है, लेकिन एक बार फिर तापमान बढ़ोत्तरी हो रही है। बता दें कि उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने की संभावना है और साथ ही मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश देखने को भी मिल सकती है।
दिल्ली में कैसी रहेगी मौसम की चाल
देशभर में ठंड का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है तो कई जगहों पर दिन में तेज धूप खिल रही है। जिससे अब गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह-शाम में अभी भी ठिठुरन महसूस हो रही है। दिल्ली में भी दिन में तेज धूप के चलते मौसम गर्म हो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह-शाम में ठंड हल्की बढ़ी है। साथ ही दिल्ली-NCR में बुधवार दोपहर आसमान साफ रहा और धूप भी तेज देखने को मिली । इस दौरान अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाएं रहने आशंका जताई है।
प्रयागराज में आज का मौसम
बता दें कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आज मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा कल यानी 31 जनवरी को भी मौसम शुष्क रह सकता है, जिसके बाद 1 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
अरुणाचलप्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि- उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है । जबकि पहाड़ी इलाकों में फिर से बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..