
भारतीयों को भारत क्यों भेज रहा अमेरिका? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
-
Anjali
- October 27, 2024
Illegal Indians Living in US: अमेरिका में भारतीय लंबे वक्त से नौकरी और पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। हर साल हजारों भारतीय अमेरिका का रुख करते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें जब वैध तरीके से अमेरिका जाने का मौका नहीं मिलता है तो वह अवैध तरीके से वहां पहुंच जाते हैं, जो एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। अमेरिका पहुंचने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने इन भारतीयों को वापस भेजना शुरू कर दिया है। हाल ही में कुछ भारतीयों को वापस भारत भेजा गया है। अमेरिका का कहना है कि ये लोग बिना कानूनी इजाजत के देश में रह रहे थे।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) भारत सरकार के साथ मिलकर अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को वापस भेजने का काम कर रही है। 22 अक्टूबर को एक चार्टेड विमान के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को भारत वापस लाया गया। ये DHS के जरिए अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ लिए गए कड़े एक्शन को दिखाता है। DHS का कहना है कि वो अमेरिका के कानूनों का सख्ती से पालन करवाने वाला है।
अवैध रूप से आने वालों को भेजा जाएगा वापस: अमेरिकी अधिकारी
होमलैंड सिक्योरिटी के उप सचिव की भूमिका निभा रहीं सीनियर अधिकारी क्रिस्टी ए कैनगैलो (Christy A. Cangallo) ने मौजूदा एक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "जिन भारतीयों के पास अमेरिका में कानूनी तौर पर रहने का कोई आधार नहीं है, उन्हें तुरंत उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। अमेरिका जाने की सोच रहे लोगों को तस्करों की बातों में नहीं आना चाहिए।"
कम हुई अमेरिका में घुसपैठ
दरअसल, अमेरिका गैरकानूनी तरीके से देश में घुसने पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए बॉर्डर की सिक्योरिटी में इजाफा कर दिया गया है और कानूनी तौर पर देश में आने के लिए आसान रास्ते बनाए जा रहे हैं। जून 2024 में राष्ट्रपति ने 'सीमा सुरक्षा' आदेश दिया। इसके बाद से ही अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर गैरकानूनी तरीके से घुसने वालों की संख्या में 55% की कमी आई है।
DHS के मुताबिक, 2024 में अब तक 1,60,000 से ज्यादा लोगों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। इसके लिए 145 से ज्यादा देशों में 495 से ज्यादा विशेष विमान भेजे गए हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। अमेरिका दूसरे देशों की सरकारों के साथ मिलकर अवैध रूप से देश में रहने वाले लोगों को वापस भेज रहा है।
145 देशों के 1.60 लाख लोगों को वापस भेजा
अमेरिका ने कहा है कि उसने जून 2024 के बाद 145 देशों में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों को वापस भेजा है। और इन लोगों को वापस भेजने के लिए 495 फ्लाइट्स का संचालन किया गया है। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत सरकार ने संसद को बताया था कि 2023 में 96,917 भारतीयों को अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के तौर पर पकड़ा है। भारत सरकार ने यह जानकारी अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन द्वारा प्रकाशित डाटा के आधार पर दिया था।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (710)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (39)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..