
UK का बड़ा फैसला: अमेरिका से खरीदेगा 12 न्यूक्लियर फाइटर जेट
-
Chhavi
- June 25, 2025
ब्रिटेन ने एक बड़ा और चौंकाने वाला रक्षा फैसला लिया है। देश की सुरक्षा और NATO में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए यूके सरकार 700 मिलियन पाउंड खर्च करके अमेरिका से 12 न्यूक्लियर हथियार ले जाने वाले F-35A जेट खरीद रही है। ये सभी फाइटर जेट परमाणु बम ले जाने में सक्षम होंगे और इन्हें अमेरिका से सीधे खरीदा जाएगा। ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर आरोप लगाया था कि वे रक्षा पर पर्याप्त खर्च नहीं कर रहे। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज हेग में NATO समिट को संबोधित करते हुए कहेंगे कि ये नई स्क्वाड्रन ऐसे मिशन में शामिल होगी जिसमें अमेरिकी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की क्षमता होगी। डाउनिंग स्ट्रीट ने इसे "ब्रिटेन की परमाणु ताकत को एक पीढ़ी में सबसे बड़ी मजबूती" बताया है।
इन जेट्स का इस्तेमाल पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ न्यूक्लियर बॉम्ब ले जाने के लिए भी किया जा सकेगा। हर F-35A की कीमत करीब 60 मिलियन पाउंड है, यानी 12 जेट्स का सौदा लगभग 700 मिलियन पाउंड का बैठता है। इस कदम को रूस और चीन जरूर गंभीरता से देखेंगे, क्योंकि ये फैसला एक तरह से पश्चिमी ताकतों का सैन्य जवाब माना जा रहा है। प्रधानमंत्री स्टारमर ने साथ ही ये भी कहा कि पुतिन की अवैध और बर्बर जंग की कीमत रूस को चुकानी चाहिए, न कि यूक्रेन को। उन्होंने मांग की कि रूस की जब्त संपत्तियों से मिले पैसे से यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराया जाए। ये फैसला NATO के भविष्य और यूरो-अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर ब्रिटेन की रणनीति को पूरी दुनिया के सामने रखता है।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (710)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (39)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..