Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 13 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि

Banke Bihariji 13 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि


Banke Bihariji 13 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। आज 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा है। पौष मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है साथ ही इस दिन से महाकुंभ का आरंभ भी हो रहा है। पूर्णिमा का व्रत कर घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करने से व्यक्ति के घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। साथ ही भगवान शिव की इस दिन उपासना करने से व्यक्ति को संतान सुख की कामना पूरी होती है।

 

आज का पंचांग - 13 जनवरी 2025
तिथि - पूर्णिमा
पक्ष - शुक्ल
वार - सोमवार
नक्षत्र - आर्द्रा
योग - वैधृति, रवि योग
सूर्योदय - सुबह 7.15 - शाम 05.41
चंद्रोदय - शाम 5.04 - चंद्रास्त नहीं

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?