
तेजस्वी यादव की बड़ी राजनीतिक तैयारी: 16 सितंबर से जहानाबाद से शुरू होगी 'बिहार अधिकार यात्रा'
-
Anjali
- September 13, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गर्म हो गई है और विपक्ष पूरी ताकत झोंकने में जुटा है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। यह बड़ी राजनीतिक यात्रा 16 सितंबर से शुरू होगी और इसका आगाज़ जहानाबाद से किया जाएगा। बिहार अधिकार यात्रा 2025 को पांच दिवसीय रखा गया है, जो 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी। आरजेडी का कहना है कि इस यात्रा से पार्टी सीधे जनता से जुड़कर केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगी।
जानकारी के मुताबिक आरजेडी ने बताया कि 16 सितंबर बिहार अधिकार यात्रा शुरुआत जहानाबाद से होगी और इसके बाद यह यात्रा नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर होते हुए वैशाली तक पहुंचेगी। कुल मिलाकर यह यात्रा बिहार के 10 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान हर जिले में जहानाबाद राजनीतिक रैली 2025 की तरह जनसंवाद कार्यक्रम भी तय किए गए हैं, जहां तेजस्वी यादव सीधे जनता से बातचीत करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा का मकसद जनता को यह बताना है कि किस तरह केंद्र सरकार ने बिहार के साथ ‘हकमारी’ की है। इस यात्रा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को खास तौर पर उठाया जाएगा। वहीं, आरजेडी नेताओं ने कहा कि पिछली 'वोटर अधिकार यात्रा' में जो जिले छूट गए थे, इस बार वहां तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इस बार की खास बात यह है कि पिछली यात्रा में राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ थे, लेकिन बिहार अधिकार यात्रा 2025 में वो मौजूद नहीं रहेंगे। तेजस्वी यादव ने इस पर कहा कि गठबंधन के अन्य नेता यात्रा में शामिल होंगे और जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राघोपुर से चुनाव लड़वाएं।
पार्टी संगठन ने इस 16 सितंबर बिहार अधिकार यात्रा शुरुआत को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। आरजेडी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने सभी जिलाध्यक्षों, विधायकों और पदाधिकारियों को पत्र लिखकर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। पत्र में साफ कहा गया है कि यात्रा जिस भी विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी, वहां केवल एक स्थान पर जनसंवाद का आयोजन होगा।
बिहार में RJD की रणनीति साफ है कि चुनाव से पहले जनता से सीधा जुड़ाव मजबूत किया जाए। महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर पेच के बावजूद आरजेडी ने तेजस्वी की इस यात्रा का ऐलान कर यह संदेश दे दिया है कि विपक्ष चुनावी मोड में आ चुका है। इस तरह तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा न सिर्फ एक राजनीतिक अभियान है बल्कि इसे बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव लाने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (174)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (379)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..