
शकरकंद: बारिश में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल, जानें फायदे
-
Manjushree
- July 12, 2025
भारत में जब-जब मानसून दस्तक देता है और बारिश के मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती है और ठंडी-ठंडी बारिश की बूंदें हमारे चहरे को छूती हैं। तब लोगों को याद आती है गरमागरम शकरकंद की, जो सेहतमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है।
शकरकंद की महक लोगों को सड़क किनारे ठेलों पर भुनती हुई शकरकंद की और खींच लाती है और उसकी महक भूख भी बड़ा देती है। शकरकंद एक सेहतमंद पौष्टिक खाना भी साबित होता है। भुनी हुई और उबली हुई शकरकंद मानसून का मनपसंद स्ट्रीट फूड बना जाता है।
शकरकंद (Sweet potato) सिर्फ स्वाद में ही अच्छे नहीं होते है,बल्कि सेहत के लिए भी इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, जिसे की फाइबर, विटामिन A,C,B6 ,पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत तरह से फायदेमंद होते हैं। शकरकंद को भुन के और उबाल कर नींबू और मसाले के साथ खाना पसंद किया जाता है।
आइये तो जानते है बारिश में शकरकंद खाने से क्या फायदे होते है –
पाचन तंत्र को बेहतर बनाता
शकरकंद सुपरफूड पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट साफ रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह गैस और अपच जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
इम्यूनिटी को मज़बूत करता
शकरकंद इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन A और C होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। मानसून में होने वाले वायरल, सर्दी-खांसी और फ्लू से बचाने में यह बहुत फायदेमंद होता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता
शकरकंद ज्यादा मीठा नहीं होता और उसमे नेचुरल मिठास होती है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, यानी यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
वज़न कम करने में मदद करता
शकरकंद में फाइबर भरपूर होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही इसमें फैट और कैलोरी कम होती है, जो वज़न कम करने वालों की मदद करता है।
शकरकंद रखता है दिल को स्वस्थ
शकरकंद जिसमे मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स जो दिल की धड़कन को सामान्य रखते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय रोगों से बचाने में भी सहायता करते हैं।
त्वचा को बनाए चमकदार
शकरकंद में मिलने वाले विटामिन C और E से त्वचा के Cells को पोषण मिलता है जिसे त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। मानसून के कारण जो त्वचा डल होनी लग जाती है यह उससे चमकदार रखने में मदद करता है ।
हड्डियों को करे मज़बूत
शकरकंद में मिलने वाले मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को ताक़त देता है और हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। शकरकंद हड्डियों से जुडी बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद होता है।
तनाव को कम करने में मदद
शकरकंद खाने से दिमाग की थकान को कम होती है और तनाव दूर होता है। शकरकंद में मिलने वाले मैग्नीशियम मूड को अच्छा और सही रखने में और खुश रखने में मदद करता है।
शकरकंद खाने के तरीके:
1. भुनी हुई: इसे कोयले या तंदूर पर भूनकर नमक और नींबू के साथ परोसें।
2. उबली हुई: हल्के मसालों और हरी चटनी के साथ इसका स्वाद लें।
3. सूप या टिक्की: कम तेल में स्वादिष्ट टिक्की या सूप भी तैयार कर सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1712)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (334)
- दुनिया (719)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (531)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (413)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (135)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (317)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..