
आज विश्व रक्तदान दिवस, जानिए इसका इतिहास और इस साल की थीम
-
Renuka
- June 14, 2025
जानें क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस?
आज ‘विश्व रक्तदान दिवस’ (World Blood Donor Day 2025) मनाया जा रहा है, बता दें कि इस दिन की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की है। आज का दिन उन सभी रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करते हैं। विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है।
कब हुई थी विश्व रक्तदान दिवस की शुरुआत
आज यानी 14 जून, पूरी दुनिया विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) के रूप में मना रही है एक ऐसा दिन जो उन अनगिनत नायकों को सम्मान देता है जो निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वेबसाइट के अनुसार- पहली बार साल 2004 में विश्व रक्तदान दिवस मनाने की पहल की गई थी। वहीं डब्ल्यूएचओ के साथ इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गनाइजेशन और इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने मिलकर 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया था।
आज विश्व रक्तदाता दिवस | The India Moves#WorldBloodDonorDay2025 #GiveBloodGiveHope #DonateBloodSaveLives #blooddonationmatters #BhajanlalSharma #BreakingNews @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan @WHO pic.twitter.com/x4384Dhtcj
— Theindiamoves .. राष्ट्र प्रथम ! (@Theindiamoves1) June 14, 2025
विश्व रक्तदान दिवस की थीम क्या ?
हर वर्ष विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day 2025) की एक खास थीम होती है, इस साल भी विश्व रक्तदान दिवस की थीम (World Blood Donor Day 2025 Theme) है 'रक्त दें, उम्मीद दें, साथ मिलकर जीवन बचाएं (Give Blood, Give Hope)। बता दें कि इस साल की थीम इस बात पर जोर देती है कि कैसे आपका एक कदम किसी के जीवन पर प्रभाव डाल सकता है, हर दान उन मरीजों के लिए आशा लेकर आता है जो जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे हैं, सर्जरी करवा रहे हैं या रोगों से लड़ रहे हैं।
सीएम भजनलाल ने दी शुभकामनाएं
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने सभी को 'विश्व रक्तदान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि- अवसर पर संकल्प लें कि हम स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। रक्तदान न केवल एक महान मानव सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।
आप सभी को 'विश्व रक्तदाता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 14, 2025
आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि हम स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। रक्तदान न केवल एक महान मानव सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। pic.twitter.com/ZiZFI8dN08
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..