Dark Mode
  • day 00 month 0000
286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

 

धरती पर वापसी: अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने का सफर हुआ पूरा 

 

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में पिछले 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष परिक्रमा करने के बाद उनकी धरती पर वापसी का समय आ गया है।


नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर एलॉन मस्क की कंपनी SpaceX के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन के माध्यम से पृथ्वी पर अंतरिक्ष से वापसी होगी। सूत्रों की जानकारी के अनुसार भारतीय समयानुसार इस लैंडिंग का समय बुधवार की सुबह 3:27 बजे निर्धारित किया गया है। मंगलवार को ही भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आईएसएस से स्पेसक्राफ्ट अनडॉक किया जाएगा। क्रू-9 की वापसी शुरू हो जाएगी। करीब स्पेस मिशन से 17 घंटे के सफर के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर पहुंच जाएंगे।

 

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुए थे, एक हफ्ते के बाद ही धरती पर वापस आने वाले थे लेकिन स्टारलाइनर में खराबी आने के बाद इसे खाली ही वापस बुला लिया गया।

 

ये भी पढ़े-  नागपुर के महल के बाद हंसपुरी में भी बवाल

 

NASA ने सुनीता और विलमोर की वापसी की अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव शेयर की है। स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग होकर धरती की ओर बढ़ेगा। NASA के मुताबिक 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ही यान का हैच बंद हो गया। इसके बाद 10 बजकर 35 मिनट पर इसे अनडॉक कर दिया जाएगा। 19 मार्च को रात के 2 बजकर 41 मिनट पर यान वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इसके बाद सुबह के 3 बजकर 27 मिनट पर समुद्र में यान की लैंडिंग होगी।

 

286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

सुनीता और विलमोर की घर वापसी एक क्रमबद्ध प्रक्रिया से संपन्न होगी। प्रारंभ में नासा और स्पेसएक्स के प्रयासों के माध्यम से उनकी घर वापसी की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही, उनके साथ दो अन्य अंतरिक्षयात्री, निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बुनोव, भी लौटेंगे।

 

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में चढ़ने के लिए अंतरिक्षयात्री सबसे पहले प्रेशर सूट पहनेंगे। इसके बाद हैच को बंद किया जाएगा और सभी प्रकार के लीक की जांच की जाएगी।
स्प्लैशडाउन की प्रक्रिया के अनुसार, नासा के अनुसार, अंतरिक्षयात्रियों की समुद्र में लैंडिंग फ्लोरिडा के तट पर निर्धारित की गई है। हालाँकि, यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा, तो लैंडिंग का स्थान बदल सकता है।

 

बता दें कि सुनीता विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में आईएसएस में रहने के दौरान कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। वह अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने वाली सुनीता विलियम्स की उपलब्धि हैं। वह 286 दिन अंतरिक्ष में लंबा समय बिता चुकी हैं।

 

ऐसी ही और रोचक ख़बरों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?