
शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी, कैलिफोर्निया के तट पर समंदर में ड्रैगनयान की लैंडिंग
-
Manjushree
- July 15, 2025
अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) 18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद Axiom-4 मिशन चालक दल के साथ धरती पर वापसी हो गया है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में लैंडिंग किया।
Axiom-4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री मंगलवार 15 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन के प्रवास के बाद करीब 22.5 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौट आए। अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी पर उनके माता-पिता को भावुक होते देखा गया।
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी, कहा - मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
Axiom-4 मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला, मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ, ड्रैगन अंतरिक्ष यान से बाहर निकले और 18 दिनों में पहली बार गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के लैंडिंग के बाद, शुभांशु शुक्ला और Ax-4 टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा, ताकि स्वास्थ्य की जांच और अंतरिक्ष प्रभावों से बाहर आ पाए।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) पर भारत के पहले मानव मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की। यह मिशन न केवल वैज्ञानिक उपलब्धि है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष युग की एक नई शुरुआत भी हुई। यह पल भारत और देशवासियों के लिए गर्व का है।
अंतरिक्ष से वापसी के बाद, शुभांशु शुक्ला और Ax-4 टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा, ताकि स्वास्थ्य की जांच और अंतरिक्ष प्रभावों से बाहर आ पाए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1739)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (283)
- शहर और राज्य (336)
- दुनिया (725)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (535)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (417)
- हरियाणा (54)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (190)
- दिल्ली (216)
- महाराष्ट्र (138)
- बिहार (116)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (320)
- वीडियो (1031)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..