Dark Mode
  • day 00 month 0000
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप

Russia-Ukraine War: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 32 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। और युद्ध अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को जंग छेड़ने का आदेश दे दिया था और तब से यह युद्ध जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौंसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। इधर अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के खिलाफ जेलेंस्की को मिसाइलें क्या दीं रूस भी एक्शन में आ गया। पुतिन ने भी यूक्रेन के एक शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति अब इस बात को लेकर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने उनके सबसे बड़े शहरों में शामिल डीनिप्रो पर हमला कर दिया है। इसे जेलेंस्की ने युद्ध में बड़ी क्रूरता कहा है।

 

रूस ने दागी यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile – ICBM) दाग दी है। इस युद्ध में यह पहला मौका है जब इस तरह की शक्तिशाली मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। यह मिसाइल परमाणु हमले की क्षमता रखने वाली एक बेहद ही खतरनाक मिसाइल है। जानकारी के अनुसार रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के द्निप्रो (Dnipro) शहर पर यह मिसाइल दागी, जिसकी पुष्टि यूक्रेनी एयर फोर्स ने भी की।

 

युद्ध को भड़का रहे पुतिन
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी है, उनके विरूद्ध मास्को अपनी नयी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। आखिरकार उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कह रहे हैं कि पुतिन के दोनों कदम उठाते हुए दुनिया के उन सभी लोगों को नजरअंदाज कर दिया है, जो युद्ध को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। पुतिन ने चीन, ब्राज़ील, यूरोपीय देशों, अमेरिका और अन्य देशों की बात को नजरअंदाज किया है। उनका कहना है कि इस युद्ध की शुरुआत पुतिन ने अकेले ही की थी, जिसे वह लगातार खींचे जा रहे हैं।

 

'रूस को शांति में दिलचस्पी नहीं'
जेलेंस्की का कहना है कि रूस को शांति में कोई दिलचस्पी नहीं है, यूक्रेन के ख़िलाफ़ बैलिस्टिक मिसाइल दागा जाना इस बात का सबूत है। उनका कहना है कि पुतिन झूठ बोलते हैं। उन्होंने यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल छोड़े जाने को नया कदम बताया था। जबकि यूक्रेन ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल पहली बार नहीं किया था। जेलेंस्की का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत यूक्रेन को ऐसा करने का पूरा अधिकार है। दूसरे देशों की तरह ही उनके पास भी आत्मरक्षा का अधिकार है। जब रूसी मिसाइलें हमारे शहरों पर हमला करती हैं,तो उनको भी अपना बचाव करना होता है।

 

जेलेंस्की ने दुनिया के देशों को चेताया
जेलेंस्की ने दुनिया के सभी देशों को चेताते हुए कहा कि पुतिन को दुनिया को जवाब देना होगा। फिलहाल अभी इस पर किसी देश ने कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुतिन इसे लेकर काफी संवेदनशील हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि युद्ध के लिए दोषी सिर्फ पुतिन हैं। 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ और अब तक इसमें संसाधन बर्बाद किए जा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस जो भी कर रहा है, उस पर कड़ी प्रतिक्रिया नहीं आने पर यह संदेश जाएगा कि पुतिन सही कर रहे हैं। इसीलिए पुतिन और रूस पर दबाव की जरूरत है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?