
Delhi : 5 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, दिल्ली में नवंबर का महीना सबसे गर्म, वायु लगातार खराब
-
Renuka
- November 30, 2024
Delhi Weather : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण लगातार "बहुत खराब" श्रेणी में बना हुआ है। शनिवार को भी शहर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, 29 नवंबर की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि, इस वर्ष का नवंबर महीना सामान्य से कहीं अधिक गर्म रहा। दरअसल, नवंबर 2023 पिछले पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा, जिसमें दिन और रात दोनों का तापमान अब तक के उच्चतम स्तर पर रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डेटा के मुताबिक, 2019 के बाद इस साल तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने में सबसे अधिक देर हुई है। 2019 में यह तापमान एक दिसंबर को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा था, जबकि इस बार यह गिरावट बाद में हुई।
औसत न्यूनतम तापमान
नवंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दीर्घकालिक औसत (एलपीए) 13 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री अधिक है। इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए से 1.1 डिग्री ज्यादा है। यह नवंबर 2019 के बाद से अब तक का सबसे गर्म नवंबर महीना साबित हुआ है।
25 नवंबर से तापमान में गिरावट जारी
बता दें कि 25 नवंबर से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट शुरू हुई, जब यह 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और रात के समय साफ आसमान के कारण इस गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 नवंबर को तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस और 28 नवंबर को 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शुक्रवार को इस मौसम में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।
वहीं आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान ठंड नवंबर के अंत में सामान्य है, लेकिन बारिश और बर्फबारी की कमी के चलते इस मौसम में कुल मिलाकर तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है।
1951 के बाद अक्टूबर भी रहा था सबसे गर्म
इस साल दिल्ली में अक्टूबर माह सामान्य से अधिक गर्म रहा, क्योंकि 1951 के बाद से यह सबसे गर्म अक्टूबर रहा। इस महीने में दिन और रात का तापमान औसतन लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1951 के बाद से क्रमशः 36.2 डिग्री सेल्सियस और 22.3 डिग्री सेल्सियस के बाद दूसरे सबसे उच्चतम स्तर पर था।
सीजन की सबसे ठंड रात
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को हल्के कोहरे की संभावना है, और इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर पर था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी दिन को इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात के रूप में मापा गया।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1490)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (499)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (527)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (967)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..