Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 22 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 22 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वेटिकन ने सोमवार सुबह 7:35 बजे उनकी मृत्यु की पुष्टि की। लंबे समय से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस 2013 में चुने गए पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें करुणा और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं। दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ और परिवार संग उन्होंने अक्षरधाम मंदिर दर्शन किए। रात को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ डिनर किया। दौरे का फोकस व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना है ताकि अमेरिकी टैरिफ से राहत मिल सके।
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अब अंतिम दौर में है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अमेरिकी आयात पर टैरिफ कटौती को तैयार है। 2024 में भारत ने अमेरिका से 41.8 अरब डॉलर का आयात किया। सीतारमण पांच दिवसीय अमेरिका दौरे पर सैन फ्रांसिस्को पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता की जानकारी दी। झारखंड के बोकारो के लुगू हिल्स में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर किया। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी शीर्ष नेता विवेक भी शामिल है। शाह ने सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना की और कहा—"हमारा अभियान जारी है।"
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने X पर लिखा, “जनकल्याण और जनसेवा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित है।” हर नागरिक का सम्मान और समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनता ने सरकार की तत्परता की सराहना की।
  • कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार, पर्वेश साहिब सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ASN यमुनावेल्थ इंटर-स्कूल गेम्स कल्चरल & लिटरेरी फेस्ट 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का जोश और प्रतिभा देखी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। खेल, संस्कृति और साहित्य के साथ छात्र यमुना सफाई जैसे सामाजिक मुद्दों से जुड़कर बदलाव के सारथी बन रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद को 'सुगम्य पुस्तकालय' पहल के लिए पीएम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने इसे 25 करोड़ उत्तरवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया। सीविल सेवा दिवस पर मिले इस सम्मान को दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। योगी ने प्रशासन और पुस्तकालय टीम को शुभकामनाएं दीं।
  • पश्चिम बंगाल के मुरशिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई, 274 गिरफ्तार। केंद्र ने हालात संभालने के लिए केंद्रीय बल तैनात किए। राष्ट्रपति शासन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा– हम दूसरे के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं दे सकते।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी संबलपुर पहुंचे और जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। CM ने कहा, जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता है। जनता ने उनके इस संवाद को सराहा।
  • देहरादून में आयोजित "गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे संवाद" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जन शिकायतों के समाधान, चारधाम यात्रा की तैयारी, वनाग्नि रोकथाम और गर्मियों में पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, मानसून के दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपायों को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की है, जहां तापमान 45°C तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आंधी-बारिश के कारण दो मकान ढह गए, जिसमें एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई। लखनऊ में भी तेज तूफान ने पेड़ और बिजली के पोल गिराए। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में आंधी-तूफान और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

 

For more articles visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?