
पढ़िए आज 4 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 4, 2025
- गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 24वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व को दर्शाता है। शाह ने कहा कि यह सम्मान भारत-घाना द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगा।
- भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की "महिला संसद" में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऊर्जा से भरी बहनों संग संवाद किया। उन्होंने कहा, सशक्त नारी ही समृद्ध राष्ट्र का आधार है। साथ ही चेताया कि आपातकाल का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ, कांग्रेस देश को फिर से भ्रमित करने की साजिश कर रही है।
- जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जम्मू-कश्मीर की कृषि और ग्रामीण विकास की प्रगति पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमुख योजनाओं, भौतिक व वित्तीय प्रगति और सेक्टोरल उपलब्धियों की समीक्षा की गई। उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रभाव और समावेशी विकास पर खास जोर दिया।
- अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP बिहार चुनाव अकेले लड़ेगी, अब कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस को भेजकर विसावदर उपचुनाव में AAP के वोट काटे।
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में खार्ची मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चतुर्दश देवता की यह पूजा जनजातीय और सनातन परंपराओं का संगम है, जो त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करती है। सप्ताहभर चलने वाला यह मेला श्रद्धालुओं के लिए आस्था और एकता का प्रतीक है।
- गांधीनगर, गुजरात में EDII और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुजरात की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे घर संभालते हुए भी अपने हस्तशिल्प के ज़रिए शानदार काम कर रही हैं। इस आयोजन में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ में पार्टी के नए आवास और कार्यालय परिसर के उद्घाटन के लिए पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने की बात कही।
- हरिद्वार स्थित नगर नियंत्रण कक्ष में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं मजबूत हों और आपसी समन्वय बना रहे। उन्होंने ग्रीन और क्लीन कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर 1-2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, पानी और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा
- पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि आज लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा ने पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और एनआरआई मामलों का प्रभार सौंपा गया है।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज कुप्पम एरिया अस्पताल के डिजिटल नर्व सेंटर को निर्वाचन क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से इन स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों से संवाद भी किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
- मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज पीबीजी ग्राउंड में वृक्षारोपण अभियान 2025 की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने ‘हरित दिल्ली’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1668)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (705)
- खेल (344)
- धर्म - कर्म (524)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (535)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (407)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (187)
- दिल्ली (212)
- महाराष्ट्र (130)
- बिहार (108)
- टेक्नोलॉजी (164)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (86)
- शिक्षा (105)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (312)
- वीडियो (1025)
- पंजाब (28)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (1)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%