Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 18 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 18 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2024 के स्वच्छता सर्वेक्षण में 14 करोड़ लोगों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने भारतीय जीवनशैली में स्वच्छता और पुनः उपयोग की परंपरा को रेखांकित किया। साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट, स्टार्टअप्स और जीरो-वेस्ट कॉलोनियों की सराहना करते हुए प्लास्टिक व ई-वेस्ट को बड़ी चुनौती बताया।

 

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम बू-कियम के नेतृत्व में आए राष्ट्रपति ली जे म्योंग के विशेष प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक, तकनीकी, रक्षा और समुद्री सहयोग पर चर्चा की और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

 

  • विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की आदिवासी इकाई द्वारा आयोजित बैठक में आदिवासी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने BJP सरकार पर आदिवासियों को बेघर करने, प्राकृतिक संसाधनों को अरबपतियों को सौंपने और PESA कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया

 

  • पटना में तेजस्वी यादव ने SIR मुद्दे पर सरकार को घेरा और इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। तेजस्वी ने बताया कि 19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे।

 

  • गोवा के पट्टो, पणजी में मुख्यमंत्री ने गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (GSSC) के कार्यालय का उद्घाटन किया। यह संस्था पारदर्शिता, भरोसे और समयबद्ध भर्ती की दिशा में अहम कदम है। सरकार युवाओं को त्वरित परिणाम और मजबूत परीक्षा प्रणाली के साथ प्रभावी और जन-प्रथम प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

  • हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि OALP राउंड-10 के तहत 2 लाख वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन की खोज और ड्रिलिंग की जाएगी। लक्ष्य है कि 2025 तक 5 लाख और 2030 तक 10 लाख वर्ग किमी क्षेत्र को खोज क्षेत्र में लाया जाए। अंडमान सागर में बड़े तेल भंडार मिलने की उम्मीद जताई गई है, भारत को अगला ग्लोबल ऑयल & गैस E&P हब बनाने की तैयारी है।

 

  • प्रोजेक्ट 17A के तहत स्वदेशी रूप से बनी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS नीलगिरी पहली बार चेन्नई बंदरगाह पहुंची। अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस यह जहाज़ भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा करेगा।

 

  • हिमाचल के हितों की रक्षा को प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की संपदा पर अब किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। पानी से बिजली बना रही कंपनी से 18% रॉयल्टी का हक सुप्रीम कोर्ट के जरिए दिलाया गया।

 

  • समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के लिए "भगवान का वरदान" बताते हुए उनके दौरे को बिहार के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।

 

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास विभाग की अहम बैठक हुई, जिसमें उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षण कोर्स डिजाइन करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर ज़ोर दिया गया। ई-श्रम पोर्टल पर 100% पंजीकरण, महिला श्रमिक भागीदारी बढ़ाने और "स्किल ऑन व्हील्स" वैन शुरू करने के निर्देश दिए गए

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने Uniqlo कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से वर्चुअल मुलाकात की। इस बैठक में महाराष्ट्र में Uniqlo के विस्तार, टिकाऊ कपास खेती और मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अब राज्य में निवेश, नवाचार और रोज़गार बढ़ाने के लिए साझेदारी के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं

 

 

 ऐसी जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?