
Ration card : अलग-अलग रंगों के राशन कार्ड की अलग-अलग कैटेगरी और विशेषताएं, आइए जानते है क्या है इसका मतलब
-
Renuka
- March 15, 2025
Ration card : भारत सरकार की ओर से कई तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते है, जो कि अलग-अलग रंगों के होते है और उन रंगों के पीछे भी कैटेगरी होती है। बता दें कि Ration card एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। आइए जानते है किस रंग का राशन कार्ड किस कैटेगरी में आता है।

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल आईडी प्रूफ के लिए किया जाता है। इसी के साथ ही सब्सिडी वाले राशन लेने के लिए भी इसका उपयोग होता है। राशन कार्ड की जरूरत कई जगह पर पड़ती है। देश में कई तरह के राशन कार्ड होते हैं।
बता दें कि Ration card मुख्य रूप से चार रंग के होते है, जिसमें पीला राशन कार्ड, गुलाबी/लाल रंग का राशन कार्ड, नीला/नारंगी राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड होते है। ये सभी रंग अलग-अलग कैटेगरी को भी दर्शाते है, जिससे पता चलता है कि किस राशन कार्ड धारक को क्या सुविधा मिलेगी।
पीला राशन कार्ड :-

बता दें कि पीले रंग का Ration card बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले लोगों को दिया जाता है। वहीं इसमें सस्ता गेहूं, चावल, दाल, चीनी और मिट्टी का तेल मिलता है, सरकारी योजनाओं में लाभ देने के लिए इस कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है, इसमें उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी मिलता है।
गुलाबी/लाल रंग का राशन कार्ड :-

गुलाबी/लाल रंग के Ration card की बात की जाए तो यह गरीब रेखा से ऊपर जीवन जीने वाले लोगों को मिलता है। वहीं इस पर सरकारी दुकानों में सामान्य दर पर अनाज मिलता है, तो वहीं कुछ योजनाओं में सब्सिडी मिलती है। इसमें उज्ज्वला योजना और आवास योजना में लाभ मिलता है। बता दें कि इस कार्ड पर परिवार के मुखिया की फोटो लगती है।
नीला/नारंगी राशन कार्ड :-

नीला और नारंगी राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। दूसरे शब्दों में यह गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार के लिए होता है। बता दें कि बीपीएल कार्ड की सूची में नहीं आते। इन लोगों को सस्ता अनाज, मिट्टी का तेल और फ्यूल दिया जाता है, तो वहीं कुछ राज्यों में इन राशन कार्ड धारकों को बिजली और पानी के बिल में छूट भी दी जाती है।
सफेद राशन कार्ड :-

यह Ration card जो परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो उन लोगों को दिय जाता है, जिसमें लोग सरकारी अनाज की सहायता पर निर्भर नहीं होते। सामान्य तौर पर इस कार्ड को पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कुछ सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए भी इस कार्ड का इस्तेमाल होता है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1487)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..