
Rajasthan Weather : घने कोहरे की चादर में लिपटा राजस्थान, जानें देशभर का मौसम
-
Renuka
- January 9, 2025
Today Weather : दिल्ली- NCR सहित देशभर में लगातार मानसून का मिजाज बदला हुआ है। जनवरी की शुरूआत से ही पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज के लिए भी शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पारा लगातार गिर रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
वहीं राजधानी दिल्ली में कई दिनों बाद से अच्छी धूप देखने को मिली है, जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। लेकिन वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि- आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.56 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता का स्तर लगभग 17 प्रतिशत रहेगा। वहीं इस वीकेंड दिल्ली में बारिश का अनुमान है, जिसके बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी।
राजस्थान में मौसम का मिजाज
बता दें कि राजस्थान में कड़ाके की ठंड लगातार पड़ रही है। वहीं सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। साथ ही जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 जनवरी से 12 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने की संभावनी है।
यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम
आज गुरुवार को यूपी और बिहार का मौसम साफ रहेगा और साथ ही धूप खिलेगी। वहीं यूपी के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहा। यूपी में भी आगामी 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बिहार में आगामी दो से तीन दिनों तक शीतलहर के साथ बादल छाए रहेंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1652)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (697)
- खेल (341)
- धर्म - कर्म (521)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (535)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (405)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (187)
- दिल्ली (211)
- महाराष्ट्र (127)
- बिहार (102)
- टेक्नोलॉजी (164)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (85)
- शिक्षा (105)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (310)
- वीडियो (1021)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (1)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..