Dark Mode
  • day 00 month 0000
QR Code Full Form : क्या होता है QR Code का फुल फॉर्म ? जवाब सुनकर चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

QR Code Full Form : क्या होता है QR Code का फुल फॉर्म ? जवाब सुनकर चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

QR Full Form : डिजिटल युग में जिस तेजी से तकनीक आगे बढ़ रही है, उसमें कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता और अगर आप भी खुद को हमेशा आगे रखना चाहते हैं, तो QR Code इसमें आपकी काफी मदद करता है। दरअसल आजकल QR Code का इस्तेमाल इतना कॉमन हो गया है कि चाहे किसी को कोई एड्रेस बताना हो या किसी बिल का पेमेंट करना हो, बस QR Code को स्कैन किया और आपका काम हो जाता है। आप भी अपनी डेली लाइफ में दिनभर में न जाने कितनी ही बार इस QR Code का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस QR Code का फुल फॉर्म क्या है ?

 

एटीएम-पेटीएम की तरह QR Code का भी होता है फुल फॉर्म

जी हां, जिस तरह से एटीएम, पेटीएम, पैन का फुल फॉर्म होता है, उसी तरह QR Code का भी फुल फॉर्म होता है। लेकिन अगर आप अभी तक भी इसका फुल फॉर्म नहीं जानते हैं, तो आपके लिए ये आर्टिकल काफी काम का साबित होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

 

क्या आप जानते हैं QR Code का फुल फॉर्म ?

दरअसल QR Code का सीधा सा मतलब है "Quick Response Code"। हां यहां आपको ये भी बता दें कि अगर आप ये सोच रहे हैं कि QR Code शायद डिजिटल इंडिया (Digital India) या कोरोना के दौरान आया था, तो आप इस मामले में भी गलत हैं और आपको ये जानकर और भी ज्यादा बड़ा झटका लग सकता है कि पहला QR Code आज से करीब 30 साल पहले यानि 1994 में जापान की एक कंपनी Denso Wave ने बनाया था। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह तेज गति से डेटा स्कैन कर सके और तुरंत जानकारी उपलब्ध करा सके।

 

QR Code Full Form : क्या होता है QR Code का फुल फॉर्म ? जवाब सुनकर चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

डिजिटल रूप में डेटा स्टोर करता है QR Code

QR Code एक प्रकार का बारकोड होता है, जो काले और सफेद वर्गों के रूप में दिखता है। यह वर्ग डिजिटल जानकारी का भंडारण करता है, जिसे स्मार्टफोन या स्कैनर के जरिए पढ़ा जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह अधिक मात्रा में और कई तरह से डेटा स्टोर कर सकता है, जैसे- टेक्स्ट, वेबसाइट लिंक, कॉन्टैक्ट नंबर और पेमेंट डिटेल्स, वीडियो, ऑडियो।

QR Code Full Form : क्या होता है QR Code का फुल फॉर्म ? जवाब सुनकर चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

कैसे काम करता है QR Code ?

आइए अब समझते हैं कि आखिर QR Code काम कैसे करता है। इसमें जानकारी एन्कोडेड फॉर्म (Encoded Form) में स्टोर होती है। यह जानकारी बाइनरी फॉर्म (Binary Form) में होती है जिसे इंसान नहीं पढ़ पाते, लेकिन बारकोड रीडर या स्कैनर मशीन आसानी से पढ़ सकती है। QR Code को पढ़ने के लिए स्मार्टफोन में कैमरा और QR स्कैनिंग ऐप या इनबिल्ट फीचर का उपयोग किया जाता है। जैसे ही QR Code स्कैन होता है, ऐप इसे डिकोड कर उस जानकारी को समझने वाले फॉर्मेट में आपको दिखा देता है।

इस्तेमाल में आसान और बनाने में भी सस्ता

वहीं QR Code के जरिए एक स्कैन से आपको उस कोड में दी गई जानकारी तुरंत मिल जाती है। यह सुरक्षित और फर्जीवाड़े से बचाव का एक अच्छा जरिया है और इसे बनाने या इस्तेमाल करने में बहुत ज्यादा खर्चा भी नहीं होता। यही वजह है कि आज लगभग हर कंपनी, शॉप या प्रोडक्ट के साथ QR Code दिया जाता है, ताकि आसानी से उनसे जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके।

QR Code Full Form : क्या होता है QR Code का फुल फॉर्म ? जवाब सुनकर चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

वैसे तो अभी तक आप समझ ही चुके होंगे कि QR Code क्यों और कहां-कहां हमारी लाइफ का हिस्सा बन चुका है। फिर भी आपको बता दें कि पेमेंट, ई-टिकटिंग, प्रोडक्ट की जानकारी, विजिटिंग कार्ड, गूगल मैप लोकेशन और विज्ञापन जैसे कई क्षेत्रों में QR Code का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आजकल तो अगर कोई इवेंट आयोजित हो रहा है, तो उसमें भी QR Code के जरिए इवेंट की लोकेशन या पेमेंट ऑप्शन (Payment Option) भी दिए जाते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?