
President Murmu Visit: एम्स दीक्षांत समारोह और आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा
-
Shweta
- June 25, 2025
गोरखपुर को बड़ी सौगातें देने आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे एम्स का दीक्षांत समारोह (AIIMS Convocation) में मुख्य अतिथि होंगी और उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला गोरखपुर दौरा होगा।
AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह (AIIMS Convocation) में भाग लेंगी। इस अवसर पर वे मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगी और मार्गदर्शन भी देंगी। समारोह के बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।
उत्तर प्रदेश को मिलेगा पहला आयुष विश्वविद्यालय
1 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे (President Murmu Visit) के दौरान भटहट स्थित पिपरी गांव में बने उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। यह विश्वविद्यालय आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों को समर्पित होगा, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
गोरखनाथ विश्वविद्यालय में भी रहेंगी शामिल
राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में भी पहुंचेंगी। यहां वे ऑडिटोरियम, अकादमिक भवन, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा वे गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन और पूजा भी करेंगी।
योगी सरकार में चौथी बार राष्ट्रपति का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह चौथा मौका है जब किसी राष्ट्रपति का गोरखपुर आगमन हो रहा है। इससे पहले रामनाथ कोविंद तीन बार गोरखपुर आए थे। राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा (President Murmu Visit) न केवल शैक्षिक संस्थानों के लिए बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी गोरखपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा गोरखपुर को शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाला है। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास योजनाओं को नई दिशा देगा।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1565)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (68)
- राशिफल (299)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..