_big_730x400.webp)
अयोध्या को मिला एक और आध्यात्मिक केंद्र हनुमत कथा मंडपम
-
Manjushree
- May 23, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 23 मई को राम नगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े 11 बजे अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही हनुमत कथा मंडपम के रूप में राम मंदिर के बाद अयोध्या को एक और आध्यात्मिक केंद्र मिल गया है।
मुख्यमंत्री योगी के राम नगरी अयोध्या दौरे को लेकर 22 मई को पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों की व्यवस्थाएं जोरों से चल रही थीं। एडीएम सिटी योगानंद पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं हनुमानगढ़ी अखाड़ा की टीम भी कार्यक्रम को दिव्य-भव्य बनाने में जुटी रही।
राम नगरी अयोध्या के अखाड़े के संतों ने बैठक कर हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक के बाद गद्दीनशीन महंत प्रेमदास के वरिष्ठ शिष्य डॉ. महेश दास ने बताया कि समारोह में अयोध्या के संत-धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा व्यापार मंडल समेत अन्य सामाजिक संगठनों व जिले के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। मंच पर मुख्यमंत्री योगी के साथ गद्दीनशीन महंत प्रेमदास, हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के महंत व सरपंच मौजूद रहेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए नया स्थल
राम नगरी अयोध्या में हनुमत कथा मंडपम 17,000 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें एक साथ 5,000 श्रद्धालु कथा व सत्संग का आनंद ले सकेंगे। उत्तरी और दक्षिणी छोर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जबकि प्रवेश द्वार पर हनुमंत लला की आकर्षक प्रतिमा शोभा बढ़ा रही है। ग्रेनाइट पत्थरों से निर्मित यह सभा मंडप आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 1,000 वर्ग फीट का मंच, रामदरबार की झलक, और दीवारों पर उकेरी गई रामकथा की झांकियां इसे विशिष्ट बनाती हैं। इसके साथ ही 16 कमरों वाला एक सुव्यवस्थित अतिथि गृह भी निर्मित किया गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (711)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (40)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..