
नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में जीता गोल्ड
-
Chhavi
- June 25, 2025
भारत के स्टार एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वह क्यों दुनिया के बेस्ट जेवलिन थ्रोअर में गिने जाते हैं। चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 टूर्नामेंट में नीरज ने 85.29 मीटर का शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उनकी लगातार दूसरी अंतरराष्ट्रीय जीत है, इससे पहले उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में भी पहला स्थान हासिल किया था। नीरज ने यह थ्रो प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में किया और इसके बाद कोई भी एथलीट उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका। उन्होंने कुल चार सफल थ्रो किए और सभी थ्रो 80 मीटर से ऊपर रहे, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाते हैं। हालांकि, विजेता बनने के बाद भी नीरज अपनी आखिरी कोशिश से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा लग रहा है, लेकिन मैं खुद पर 90 मीटर का दबाव नहीं डालना चाहता। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अगली बार जरूर कोशिश करूंगा।"
🇮🇳 Neeraj does it again!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) June 25, 2025
Wins the Ostrava Golden Spike with a stellar 85.29m throw.
A true champion who makes the nation proud every single time! pic.twitter.com/dCI0TNS2CH
दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट ने 84.12 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने ब्रॉन्ज हासिल किया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि इसे दुनिया के सबसे महान जेवलिन कोच और विश्व रिकॉर्डधारी यान जेलेजनी ने निर्देशित किया, जो खुद नीरज के मेंटर भी हैं। नीरज का यह प्रदर्शन 2025 सीज़न में अब तक का तीसरा गोल्ड मेडल है। उन्होंने इस साल पोटच इनविटेशनल में जीत से शुरुआत की, फिर दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। यह उनका लगातार 24वां अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें वह टॉप-2 में रहे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नीरज अब अगले मुकाबले में 5 जुलाई को बेंगलुरु में NC क्लासिक 2025 में हिस्सा लेंगे, जो भारत का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय जेवलिन टूर्नामेंट होगा।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1568)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (300)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..