Dark Mode
  • day 00 month 0000
26 जून 2025 का राशिफल: आज किसे मिलेगी चेतावनी और किसे संकेत तरक्की के?

26 जून 2025 का राशिफल: आज किसे मिलेगी चेतावनी और किसे संकेत तरक्की के?

26 जून 2025 आज का राशिफल: मेष से मीन तक आज किसकी चमकेगी किस्मत 

 

आज का राशिफल 26 जून 2025, दिन गुरुवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। 26 जून 2025 ज्योतिष भविष्यवाणी में मेष से मीन तक आज किसकी चमकेगी किस्मत -

 

मेष (Aries) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मेष राशि का आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नए साझेदार भी जुड़ सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, बड़ों का सहयोग मिलेगा।

 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में वृषभ राशि सोच-समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। आर्थिक नुकसान या किसी से वाद-विवाद की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मिथुन आज भाग्य आपके पक्ष में है। इंटरव्यू, परीक्षा या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। स्थिरता बनी रहेगी, फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में कर्क राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज आकस्मिक लाभ के योग है। एकाग्रता में कमी रहेगी।

 

सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में सिंह राशि के लिए आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रसंशा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। बच्चों के कारण खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।

 


कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी अनचाही यात्रा की संभावना है। रिश्तों में दूरियाँ आ सकती हैं, संयम ज़रूरी है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च संतुलित रखें।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में तुला राशि के लिए आज रोमांटिक संबंध मजबूत होंगे। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निवेश के लिए सोच-विचार करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में वृश्चिक राशि के आज आय में वृद्धि के योग हैं, पुराने दिए हुए उधार भी मिल सकते हैं। आज किसी से धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। ग़लतफ़हमियाँ हो सकती हैं, बातों को स्पष्ट करें। खांसी या गले की परेशानी हो सकती है।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में धनु राशि का आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। पारिवारिक मेल-मिलाप बढ़ेगा। पुराने रोगों से राहत मिलेगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। निवेश में लाभ मिलेगा, नया स्रोत भी खुल सकता है।

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मकर राशि के कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की भूमिका बढ़ेगी। आज आपके काम की सराहना होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। बुजुर्गों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में कुंभ राशि के आज व्यवसाय में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा।
मौसमी बीमारियों से बचें। सामाजिक कार्यों में रूचि और व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मीन राशि वालों के लिए आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आज सोच-समझकर निर्णय लें। कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

 

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?