
चुनाव से पहले पीएम का बिहार का 5 वां दौरा, सिवान में गरजेंगे पीएम
-
Manjushree
- June 20, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 जून शुक्रवार को बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी इस साल 5 वीं बार बिहार के दौरे पर है। पीएम मोदी सीवान से पटना-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 53,666 गरीब लोगों के खाते में पीएम आवास योजना की पहली किश्त की राशि भेजेंगे। इसके साथ 6684 शहरी गरीबों को पक्के मकान की चाबी सौंपेंगे। बिहार चुनाव 2025 के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति के लिए पीएम आज फिर जनता को संबोधित करेंगे।
बीजेपी बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि 29-30 मई को प्रधानमंत्री की दो दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान 50 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ था। सीवान विकास के इस सफर की अगली मंजिल का गवाह बनेगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दिखाता है कि बिहार केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।
पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने कहा, "सीवान की धरती पर 5,736 करोड़ रुपये की कुल 22 परियोजनाओं का तब उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री 53,666 बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के तौर पर 51,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे। इसके अलावा, 6,684 शहरी गरीब परिवारों को उनके नए घरों की चाबी मिलेगी। "
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज बिहार दौरे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "वे यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कई अन्य का शिलान्यास करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विकास के लिए समर्पित हैं। नीतीश कुमार के साथ मिलकर उन्होंने कई जगहों पर घोषणाएं की हैं। वे यहां आ रहे हैं, उनका स्वागत है। जब वे पटना-गोरखपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, तो मैं पाटलिपुत्र स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाऊंगा। पटना और गोरखपुर के बीच ट्रेनें कम थीं, वंदे भारत सोनपुर और मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी। पटना में नगर निगम की कई पहलों का शुभारंभ होगा।
बिहार चुनाव 2025 के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति के लिए पीएम आज फिर जनता को संबोधित करेंगे। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। महागठबंधन का गढ़ माने जाने वाले सीवान और आसपास की 24 विधानसभा सीटों पर एनडीए ने जीत का लक्ष्य रखा है। बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ में पीएम मोदी का आना बहुत ही खास है। रैली के जरिए पीएम मोदी सिवान के साथ ही सारण और गोपालगंज की 24 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेंगे। महागठबंधन का ये इलाका एनडीए के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है पीएम मोदी की ये रैली यहां एनडीए की राह आसान कर सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1897)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (782)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (574)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (546)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (453)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (209)
- दिल्ली (228)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (108)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (347)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..