
PM मोदी: दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन अब भारत में
-
Chhavi
- June 16, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस में "इंडिया-साइप्रस CEO फोरम" को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ रफ्तार विकास यात्रा और डिजिटल क्रांति की ज़बरदस्त तस्वीर पेश की। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में UPI के ज़रिए हो रहे हैं, जो हमारी तकनीकी ताकत और वित्तीय समावेशन का बड़ा उदाहरण है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में टैक्स सुधार, GST लागू करना, कॉर्पोरेट टैक्स घटाना और पुराने कानूनों को हटाने जैसे कई अहम कदम उठाए गए हैं जिससे Ease of Doing Business को बढ़ावा मिला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि 23 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का साइप्रस दौरा हो रहा है, और सबसे पहली बैठक व्यापारियों के साथ रखी गई है, जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “साइप्रस भारत के लिए यूरोप का गेटवे बन सकता है। ” पीएम मोदी ने बताया कि भारत हर साल 100 अरब डॉलर से ज़्यादा अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रहा है। इस साल के बजट में 'मैन्युफैक्चरिंग मिशन' की शुरुआत की गई है, जिसमें सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक और ग्रीन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। मोदी ने बताया कि आज भारत में 1 लाख से ज़्यादा स्टार्टअप्स हैं, जिनमें सैकड़ों यूनिकॉर्न बन चुके हैं। “ये स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं बेचते, बल्कि समाधान देते हैं,” उन्होंने कहा।
साथ ही पीएम मोदी ने Cyprus को भी UPI सिस्टम से जोड़ने की बात का स्वागत किया, जैसा फ्रांस जैसे देश पहले ही कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य लेकर चल रहा है और रेलवे को 100% कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है। PM मोदी का यह संबोधन सिर्फ एक भाषण नहीं, बल्कि दुनिया को भारत की बदलती तस्वीर दिखाने वाला ऐतिहासिक संदेश था—जहां डिजिटल, आर्थिक और हरित विकास साथ-साथ बढ़ रहे हैं।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1487)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..