
'ऑपरेशन सिन्दूर' मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में पीएम को बधाई दी
-
Manjushree
- May 7, 2025
पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ से 'ऑपरेशन सिन्दूर' चलाए जाने के कुछ घंटे बाद 7 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की। कैबिनेट बैठक में ऑपरेशन सिन्दूर के विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की गई।
प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को 'ऑपरेशन सिन्दूर' के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह देश के लिए गर्व का पल है, आतंक के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।" कुछ दिनों पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंक और आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने और कल्पना से भी बड़ी सजा देने की बात की थी। आतंक के खिलाफ कार्रवाई आज ऑपरेशन सिन्दूर से प्रधानमंत्री और देशवासियों का संकल्प पूरा हुआ।
कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने मेज थपथपाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और सराहना की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रिपोर्ट साझा की कि कैसे हमारी सेना ने पराक्रम दिखाया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय सेना की 'ऑपरेशन सिन्दूर' कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे।
केंद्र सरकार ने गुरुवार सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 2 बजे बैठक करेंगे। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिन्दूर' से पाकिस्तान के होश उड़ चुके हैं। पाकिस्तान की सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भारत को जवाब देने के लिए छूट मांगी है। इस पर शहबाज ने कहा कि सेना को इसका पूरा अधिकार है। पाक प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा की बैठक की है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1825)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (760)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (555)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (439)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (140)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (334)
- वीडियो (1038)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..