
कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं मखाने की स्वादिष्ट बर्फी और खीर, कान्हा होंगे खुश
-
Manjushree
- August 12, 2025
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि कृष्ण जन्माष्टमी का सभी को इन्तजार है। जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष भाद्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कृष्ण के भक्तों बेहद खास पर्व जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और रात को 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के बाद पूजा करते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के खास मौके पर लोग कृष्ण भगवान के भोग के लिए तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनाते हैं। इस दिन लोग कान्हा के पसंद की तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिसमें से एक है कान्हा के पसंद का पकवान स्वादिष्ट मखाने की खीर। यह मखाने की खीर खाने में जितना ही स्वादिष्ट लगता है उतना ही बनाने में आसान भी होता है। आइये जानें इसकी आसान रेसिपी-
मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री - देसी घी-2 चम्मच, मखाने- 2 कप, पिसी हुई चीनी-1 कप, इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच, सूखे मेवे और बादाम- जरूरत अनुसार।

मखाने की खीर बनाने की विधि - सबसे पहले एक बर्तन में घी डालें। घी गर्म होने के बाद उसमें मखाना डालें। अब इन मखाने को थोड़ा भून लें और बाद में ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह मखाने ठंडे हो जाए तो इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब दूसरी तरफ बर्तन में दूध उबाले और बाद में उबाल आने पर इसमें मखाना डालें। अब इसे 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें। दो चम्मच दूध में केसर को भिंगोकर खीर में मिला दें। बाद में गैस बंद कर दें और जब यह गुनगुना हो जाएं तो इसे गैस से उतार लें। अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और मेवे मिलाएं। आपकी मखाने की खीर तैयार है। चाहें तो कंडेन्स मिल्क भी मिला लें, आपके खीर का स्वाद दुगना हो जायेगा। कान्हा को मखाने की खीर कृष्ण जन्माष्टमी प्रसाद में भोग लगाएं।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के लिए घर पर आसानी से मखाने की स्वादिष्ट बर्फी तैयार कर सकते हैं। मखाने की बर्फी पौष्टिक, सॉफ्ट और इतनी स्वादिष्ट होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है। इसे किसी भी व्रत उपवास में खा सकते हैं।
मखाने की बर्फी बनाने के लिए सामग्री - आधा किलो मखाना, आधा लीटर दूध, 3 चम्मच देसी घी, 100 ग्राम चीनी, 1 कच्चा नारियल, 100 ग्राम काजू, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, जरुरत के अनुसार ड्राई फ्रूट्स।

मखाने की बर्फी कैसे बनाएं - इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करें और इसके बाद इसमें मखाना डालकर भून लें। इसके बाद मखाने को दूसरी प्लेट में निकाल लें। अब उसी पैन में काजू डालकर भूनें। अब मिक्सी में मखाना और काजू को पीसकर पाउडर बना लें। पैन या कढ़ाई को गैस पर रखें, उसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा नारियल डालकर 2 से 3 मिनट के लिए लिए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब दूध में पीसा हुआ मखाना, कच्चा नारियल और काजू डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसे पकाएं, जब तक दूध अच्छी तरह से सोख न लिए जाए। अब इसमें चीनी या बूरा डालें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर चला लें। अब एक एक थाली में घी लगाकर, इसमें बने पेस्ट को डालें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें, और कान्हा को भोग लगाने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी प्रसाद में मखाने की बर्फी तैयार है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..